हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Dhamaal 4 Box Office Collection: सोमवार को धीमी पड़ी 'धमाल 4' की रफ्तार, जानें 'अल्फा' और 'वेलकम टू द जंगल' का हाल

सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड की कई फिल्म लगी हुई हैं, जिन्हें दर्शको का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन आज हम  अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’, आलिया भट्ट की मूवी ‘अल्फा’ और अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
Dhamaal 4 ने 11वें दिन कितने का किया कलेक्शन?

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म अपने नाम की तरह सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस कॉमेडी मूवी में सिंघम (अजय देवगन) के साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन और रितेश देशमुख जैसे बड़े स्टार नजर आए हैं.

‘धमाल 4’ ने 11वें दिन कितने का किया कलेक्शन

यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को आज 11 दिन हो चुके हैं. धमाल 4 ने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.25 करोड़ रुपये छापे हैं. फिल्म ने 11 दिनों में 127.75 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है. यह मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है.

यह भी पढ़ें: ’14 नींद की गोलियां खाओ, वरना गर्दन काट देंगे’, फिल्म में पैसा लगाने की चाह पड़ी भारी; हीरोइन के जाल में फंसकर गंवाई जान

विज्ञापन

‘अल्फा’ ने कुल कितने का किया कारोबार  

वहीं आलिया भट्ट शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर फिल्म अल्फा की बात करें, तो यह मूवी 03 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. यह स्पाई यूनिवर्स की पहली मूवी है, जिसमें कोई एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आई है. इस मूवी में अब तक 17 दिनों में 57.70 करोड़ रुपये की कुल कमाई की है. इस मूवी में आलिया और शरवरी के आलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह स्पाइ यूनिवर्स की पहला फिल्म बनी है, जिसने इतना कम कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें: Ramayana Cast: ‘रामायण’ की पूरी स्टारकास्ट हुई रिवील, जानें किस स्टार को मिला कौन-सा किरदार?

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ का टोटल कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में 30 से ज्यादा कलाकार नजर आए हैं. इस मूवी में दर्शकों का अच्छा सपोर्ट मिला था. फिल्म को रिलीज हुए आज 25 दिन हो चुके हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 25वें दिन 11 लाख रुपये की कमाई की है. फिल्म ने 25 दिनों में खबर लिखे जाने तक 133.11 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola