हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'2 पर क्यों रुके हो 4 -5 शादियां करो', Payal Malik के बयान पर Devoleena Bhattacharjee ने किया पलटवार

Devoleena Bhattacharjee Slams Payal Malik: देवोलीना भट्टाचार्जी और पायल मलिक के बीच बड़ा विवाद हो गया है। दोनों एक-दूसरे की शादी पर कमेंट कर ट्रोल कर रही हैं। अब पायल के बयान के बाद टीवी की गोपी बहू भी एक्शन मोड में आ गई हैं और दोनों की जुबानी जंग छिड़ गई है।

विज्ञापन
Devoleena Bhattacharjee Slams Payal Malik

Devoleena Bhattacharjee Slams Payal Malik: देवोलीना भट्टाचार्जी ने बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों के शामिल होने के बाद उन पर सवाल उठाए थे। एक्ट्रेस ने इनकी शादी पर निशाना साधा था और मेकर्स को भी खरी खोटी सुनाई कि बहुविवाह को कैसे प्रमोट कर सकते हैं। वहीं, अब जब पायल शो से बाहर आ चुकी हैं तो उन्होंने मीडिया के सामने देवोलीना के बयान पर रिएक्शन दिया। पायल ने इस दौरान ये तक कह दिया कि जब देवोलीना ने मुस्लिम लड़के से शादी की तो उन्हें भी ट्रोल किया गया था।

पायल ने देवोलीना की शादी पर साधा निशाना

लेकिन जब पायल ने उनके लिए कुछ नहीं बोला तो देवोलीना को भी उनके रिश्ते पर बोलने का कोई हक नहीं है। पायल ने साथ में ये भी दावा किया है कि उन्हें देवोलीना को लेकर जो कुछ कहना है वो अपने यूट्यूब चैनल पर कहेंगी। अब पायल के इस बयान के बाद टीवी की गोपी बहू भी भड़क उठी हैं। उन्होंने पायल पर पलटवार किया है। देवोलीना ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पायल का वीडियो शेयर करते हुए एक लम्बा-छोड़ा नोट लिखा।

देवोलीना ने भी लगाई फटकार

देवोलीना बोलीं इंटरफेथ मैरिज और बहुविवाह में फर्क होता है और ये समझने के लिए ज्ञान होना चाहिए। देवोलीना ने कहा है कि ये न सिर्फ उनका बल्कि पूरे देश का अधिकार है कि वो बहुविवाह जैसी इलीगल चीजों के खिलाफ अपनी आवाज उठा सकते हैं, जिसे ये तीनों नेशनल टेलीविजन पर प्राउड के साथ फ्लॉन्ट कर रहे हैं। उन गरीब औरतों का मजाक मत उड़ाओ जो दिन-प्रात इन घटिया चीजों से गुजर रही हैं और हर दिन तिल-तिल मर रही हैं। वरना तुम्हें अपने घर में जो करना है वो करो। एक्ट्रेस ने ताना मारते हुए ये भी कहा कि 2 पर क्यों रुके हो? 4-5 शादियां करो। लेकिन समाज में ये बीमारी मत फैलाओ।

पायल मलिक के बयान पर फूटा देवोलीना का गुस्सा

यह भी पढ़ें: Yeh Hai Mohabbatein फेम एक्टर की एक साल से पेंडिंग है फीस, वीडियो में किए चौंकाने वाले खुलासे

देवोलीना ने सुनाई खरी-खोटी

एक्ट्रेस का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ और उन्होंने आगे कहा कि अगर मेरे हस्बैंड मुस्लिम भी हैं तो कम से कम वो लॉयल तो हैं। न ही वो बहुविवाह में दिलचस्पी रखते हैं और हमने 4 साल लिए एक-दूसरे को जानने के लिए और फिर शादी की, न की 7 दिनों में वो भी दोनों केस में। मुझे तुम पर तरस आता है। साथ ही देवोलीना ने कहा है कि अगर वो उनपर वीडियो बनाना चाहती हैं तो बना सकती हैं। पहले भी लोग उन्हें लेकर कंटेंट बनाते आए हैं। देवो ने कहा कि तुम लोगों के लिए सब कुछ कंटेंट है, लेकिन मेरे लिए नहीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें