हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस एक्ट्रेस ने 90 साल पहले दिया था पहला सबसे लंबा किसिंग सीन, कहते थे 'ड्रैगन लेडी'

Devika Rani: फिल्मी पर्दे पर कोई भी किसिंग या इंटीमेट सीन देना आज के समय में विवादित नहीं रह गया है, जबकि पहले ऐसा नहीं था।

विज्ञापन
बी-टाउन की पहली एक्ट्रेस, जिसने पर्दे पर दिया पहला किसिंग सीन फोटो आभार- सोशल मीडिया

Devika Rani: आज का टाइम इतना मॉर्डन हो गया है कि फिल्मी पर्दे पर कलाकार बेहद आसानी से किसिंग और इंटीमेट सीन दे देते हैं। हालांकि बीते समय में ऐसा नहीं था।

आज से सालों पहले कलाकार भी स्टेज पर इस तरह के सीन्स को देने से कतराते थे, लेकिन सिनेमा की वो पहली एक्ट्रेस जिन्होंने पर्दे पर ना सिर्फ पहला किसिंग सीन दिया बल्कि वो सबसे लंबा भी था। आइए जानते हैं कि कौन है वो अभिनेत्री?

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa के सेट पर जमकर नाची टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज की पत्नी, यूजर्स बोले- वोटिंग के लिए…

विज्ञापन

फिल्म ‘कर्मा’ में हुआ था सबसे पहला किसिंग सीन

फिल्मी पर्दे पर सबसे लंबा और पहला किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रेस और कोई नहीं ‘देविका रानी’ थी। उन्होंने फिल्म ‘कर्मा’ में सबसे लंबा और पहला किसिंग सीन दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ये सीन 4 मिनट लंबा था, जिसे उन्होंने हिमांशु राय के साथ फिल्माया था। बता दें कि देविका रानी और हिमांशु राय रियल लाइफ में पति-पत्नी थे।

‘ड्रैगन लेडी’ देविका रानी
फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

जमकर हुआ था विवाद

बता दें कि बीते जमाने में इस तरह के सीन फिल्मों में नहीं दिखाए जाते थे। इसलिए उस समय इस पर खूब बवाल मचा। हालांकि दोनों कलाकारों को इसमें कोई दिक्कत नहीं हुई थी, लेकिन इस पर जमकर विवाद हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि इस विवाद का असर इतना गहरा हुआ कि इसने देविका रानी की छवि को भी अपने आगोश में ले लिया।

‘ड्रैगन लेडी’ के नाम से जानी जाती थी देविका

बता दें कि अपने टाइम में देविका मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थी। उन्हें ना सिर्फ किसिंग सीन बल्कि उनके शराब और सिगरेट के शौक के लिए भी जाना जाता है। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कभी इसको छुपाया भा नहीं और इसलिए उन्हें लोगों ने ‘ड्रैगन लेडी’ कहना भी शुरू कर दिया था। बता दें कि देविका को भारतीय सिनेमा की पहली महिला कहा जाता है। साल 1958 में उन्हें पद्म श्री और 1969 में देश के सर्वोच्च पुरस्कार दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। देविका ने हमेशा अपने अभिनय की अमिट छाप दर्शकों के दिलों पर छोड़ी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola