Devara- Part 1 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘देवरा पार्ट 1’ ने रिलीज होते ही बड़ा धमाका कर दिया। जी हां, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया। हालांकि फिल्म को दूसरे दिन तगड़ा झटका लगा, लेकिन फिर भी फिल्म ने दो ही दिन में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। आइए जानते हैं इस फिल्म का टोटल कलेक्शन?
‘देवरा पार्ट 1’ की दूसरे दिन की कमाई
Sacnilk.com के लेटेस्ट आंकड़ों की मानें तो जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो पहले दिन के मुकाबले आधे से भी कम है, लेकिन अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दो ही दिनों में सभी भाषाओं में 122.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
पहले दिन के मुकाबले आधा कलेक्शन
बता दें कि ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित है और इनमें बदलाव संभव है। इसके साथ ही अगर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने रिलीज डे पर ही 82.5 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में बहुत अंतर है। जहां उम्मीद ये की जा रही थी कि फिल्म पहले दिन से ज्यादा दूसरे दिन कमाई करेगी।
तीसरे दिन से उम्मीदें
हालांकि वीकेंड पर भी फिल्म से उम्मीदें बरकरार है और माना जा रहा है कि फिल्म ने जितना कलेक्शन दो दिनों में किया है, उससे ज्यादा कमाई वो तीसरे दिन कर लेगी। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या फिल्म तीसरे दिन यानी संडे को कितनी कमाई करती है।
जूनियर एनटीआर का डबल रोल
गौरतलब है कि इस फिल्म का ट्रेलर जबसे आया था तबसे ही लोगों में इसके लिए क्रेज देखने को मिल रहा था। फैंस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। इसके साथ ही अगर इस हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर पिता वरधा और बेटे देवरा के डबल रोल में नजर आ रहे हैं। फैंस को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म में सैफ अली खान भैरा के रोल में हैं और जाह्नवी कपूर, थंगम के किरदार में नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 के प्रोडक्शन डिजाइनर Rajat Poddar का निधन, इंडस्ट्री में पसरा शोक
संबंधित खबरें
Rise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
4 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
5 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines