हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Devara: Part 1 की तीसरे दिन लगी लॉटरी, फिल्म पर हुई नोटों की बारिश

Devara: Part 1 Box Office Collection Day 3: फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। तीन दिनों में ही फिल्म ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की और बाकी दो दिन का कलेक्शन क्या था?

विज्ञापन
Devara: Part 1

Devara: Part 1 Box Office Collection Day 3: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही छप्परफाड़ कमाई की थी। इसी के साथ अब फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के आंकडे़ भी सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन ‘देवरा पार्ट 1’ ने कितना कलेक्शन किया है?

फिल्म की तीसरे दिन की कमाई

Sacnilk.com के शुरुआती और अनुमानित आंकड़ों की मानें तो ‘देवरा पार्ट 1’ ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 40.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 161 करोड़ रुपये का हो गया है। फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन ही 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिसके बाद अब उम्मीद की जा रही है कि फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास करेगी और कोई बड़ा धमाका कर सकती है।

पहले दो दिनों का कलेक्शन

इसी के साथ अगर इस फिल्म के बीते दो दिनों की कमाई की बात करें तो ‘देवरा पार्ट 1’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर ही 82.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 38.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसे देखकर लग रहा था कि फिल्म की कमाई में गिरावट आ सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और फिल्म ने तीसरे दिन फिर से छलांग लगाई है और अच्छी कमाई की है।

डबल रोल में हैं जूनियर एनटीआर

फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ की बात करें तो ये फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर तमाम रिव्यू हैं, ज्यादातर लोगों ने फिल्म को बेहद शानदार बताया है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आ रहे हैं। जूनियर एनटीआर ने फिल्म में पिता और बेटे दोनों का किरदार निभाया है। फिल्म में सैफ अली खान विलेन के तौर पर नजर आ रहे है। साथ ही जाह्नवी कपूर का भी फिल्म में अहम रोल है।

300 करोड़ की लागत में बनी है फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में 300 करोड़ रुपये की लागत आई है। अगर फिल्म के कलेक्शन को देखें तो लग रहा है कि जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, उससे जल्दी ही अपना बजट निकाल लेगी। हालांकि अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म पहले मंडे को कितनी कमाई करती है।

यह भी पढ़ें- Pawan Singh का इस क्रिकेटर से है बेहद खास रिश्ता? जो अब बांग्लादेश के खिलाफ काटेगा गदर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें