Pawan Singh, Akash Deep: भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वक्त इंटरनेट पर पवन सिंह और क्रिकेटर आकाश दीप के रिश्ते को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच एक खास रिश्ता है। आइए जानते हैं कि आखिर पवन और आकाश दीप के बीच क्या कनेक्शन है?
पवन और आकाश के बीच क्या रिश्ता?
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज में युवा तेज गेंदबाज आकाश दीप अपनी मेहनत से हर किसी की जुबान पर बने हुए हैं। हालांकि अगर पवन सिंह संग आकाश के रिश्ते या कनेक्शन की बात की जाए तो दोनों के बीच गहरी दोस्ती बताई जाती है। दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ देखा भी जाता है। गौरतलब है कि इस साल हुए चुनाव के दौरान भी आकाश, पवन सिंह के लिए वोट मांगते नजर आए थे।
विवाद में पड़ गए थे आकाश
कहा जाता है कि इसके बाद से दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो गई। माना जाता है कि पवन और आकाश का रिश्ता बेहद खास है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। इसके साथ ही अगर आकाश के संग हुए बवाल की बात करें तो जब आकाश, पवन के लिए वोट मांगने गए थे, तो इस दौरान आकाश ने मंच पर भाषण भी दिया था और आकाश यही से विवादों में फंस गए थे।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जब काराकाट में एक चुनावी सभा के दौरान आकाश ने पवन सिंह के संग मंच शेयर किया, तो इस दौरान आकाश दीप को चुनाव आयोग ने रोहतास का स्वीप आइकॉन बनाया था, लेकिन आकाश को पवन का सपोर्ट करना भारी पड़ गया। किसी स्वीप आइकॉन का चुनाव में लड़ रहे किसी प्रत्याशी को सपोर्ट करने या फिर उनके लिए वोट मांगने को लेकर सवाल खड़े हो गए और आकाश विवाद में फंस गए थे।
टीम इंडिया के शानदार गेंदबाज
इन दिनों आकाश दीप भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश कर रहे हैं। कानपुर टेस्ट में अभी तक आकाश 2 विकेट चटका चुके हैं। इससे पहले चेन्नई टेस्ट में भी आकाश ने 2 विकेट हासिल किए थे। टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद से आकाशदीप लगातार टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।