हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jr NTR की 5 एक्शन-थ्रिलर फिल्में OTT पर देखें फ्री, Devara कब होगी रिलीज?

Jr NTR Movies On OTT: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ को दर्शक अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। ओटीटी पर उनकी कुछ और एक्शन थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जिनका लुत्फ आप उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Jr NTR Movies On OTT

Jr NTR Movies On OTT: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1‘ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना था। यही वजह है कि जब मेकर्स ने ‘देवरा’ की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू की तो धड़ाधड़ टिकट बिकने शुरू हो गए। इसका नतीजा रहा कि ओपनिंग डे पर फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर ‘देवरा’ ने 77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आज हम आपको जूनियर एनटीआर की 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें IMDb पर जबरदस्त रेटिंग मिली है। इन फिल्मों का लुत्फ आप OTT पर उठा सकते हैं।

बता दें कि जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ में जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए दोनों स्टार्स ने अपना साउथ डेब्यू किया है। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के बाद एनटीआर फिर अपनी सोलो फिल्म लेकर मैदान में उतरे हैं। पहले ही दिन रिलीज होकर इस फिल्म ने अपनी आंधी में ‘स्त्री 2’ को उड़ा दिया। सिनेमाघरों में रिलीज के दूसरे दिन ही ‘देवरा’ की ओटीटी रिलीज पर भी अपडेट आ गया है।

ओटीटी पर कब होगी रिलीज?

सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो इस जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ ने दुनियाभर में 98 करोड़ का ग्रास कलेक्शन किया है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 145 करोड़ रहा है। इस बीच फैंस भी जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी रिलीज के करीब 50 दिन बाद ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो सकती है लेकिन कहां इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

NTR की ये फिल्में OTT पर मौजूद

Nannaku Prematho

जूनियर एनटीआर और रकुल प्रीत सिंह की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘नांनाकु प्रेमथो’ साल 2016 में रिलीज हुई थी, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। इस फिल्म की कहानी फैमिली ड्रामा पर बेस्ड है, जिसे IMDb पर 7.5 की रेटिंग मिली है।

Aravinda Sametha Veera Raghava

जूनियर एनटीआर और पूजा हेगड़े की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘अरविंदा समेथा वीरा राघव’ साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसे IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म को आप जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Janatha Garage

साल 2016 में जूनियर एनटीआर की एक और रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘जनता गैराज’ भी आप OTT पर स्ट्रीम कर सकते हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसे IMDb पर 7.2 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म में मोहनलाल और सामंथा रुथ प्रभु भी हैं।

Jai Lava Kusa

जूनियर एनटीआर और राशि खन्ना स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जय लव कुश’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म जी5 पर मौजूद है। इस फिल्म को IMDb पर 6.8 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म की कहानी तीन भाइयों पर बेस्ड है।

Temper

जूनियर एनटीआर की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘टेंपर’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 की रेटिंग मिली है। इस फिल्म में एनटीआर के अलावा काजल अग्रवाल और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें