Prime Video Thriller Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी रही हैं जो सिनेमाघरों में तो फ्लॉप रहीं लेकिन ओटीटी पर आते ही छा गईं. आज हम आपको एक ऐसी थ्रिलर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कहानी दोस्ती का मतलब बदल देगी. मूवी में पहले दोस्ती में धोखा देखने को मिलेगा, लेकिन बाद में मूवी की कहानी एक मिसाल देने वाली दोस्ती में बदल जाएगी. हम शाहिद कपूर की ‘देवा’ फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं. शाहिद के साथ-साथ पूजा हेगड़े भी इस फिल्म में लीड रोल में नजर आई हैं. चलिए मूवी की कहानी के बारे में जानते हैं.
मूवी की कहानी
फिल्म की कहानी मुंबई पुलिस के एसीपी देव अम्ब्रे के एक्सीडेंट से शुरू होती है. देव अम्ब्रे का किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है. हादसे में देव अपनी याददाश्त खो देते हैं. वहीं हादसे से ठीक पहले देव अपने दोस्त रोहन डिसिल्वा की हत्या के केस पर काम कर रहे होते हैं. इसके साथ ही हादसे से ठीक पहले देव अपने बहनोई और डीसीपी फरहान खान को बताया था कि उन्होंने अपने दोस्त एसीपी रोहन डिसिल्वा की हत्या का राज सुलझा लिया है. अब डीसीपी फरहान देव को दोबारा से इस केस पर काम करने के लिए कहते हैं और केस को सुलझाने के लिए कहते हैं.
यह भी पढ़ें: क्यों छत्रपति शिवाजी महाराज बनते-बनते रह गए Shahid Kapoor? फिल्म शुरू होने से पहले हुई बंद
ट्विस्ट देख घूम जाएगा दिमाग
देव अपने दोस्त रोहन के मर्डर केस पर दोबारा जांच शुरू करते हैं और पुराने सबूतों में कई गड़बड़ियां पाते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे उन्हें पता चलता है कि वे पहले गैंगस्टर प्रभात जाधव के लिए काम कर चुके हैं और एक गैंगस्टर की हत्या भी कर चुके हैं। देव का ये सच उनके दोस्त रोहन को चल जाता है, लेकिन वो देव को सुधारने का मौका देना चाहता था। लेकिन देव रोहन की नीयत को गलत समझता है और वो डर की वजह से वीरता पुरस्कार समारोह के दौरान रिमोट कंट्रोल राइफल से अपने दोस्त की हत्या कर देते हैं. इसके बाद देव ये सच डीसीपी को बताते हैं और खुद को पुलिस में सरेंडर कर देते हैं. कहानी के बीच में देव की लव लाइफ को भी दिखाया गया है.
यह भी पढ़ें: साउथ की 2 घंटे 50 मिनट की थ्रिलर मूवी, जिसे बॉलीवुड ने भी किया कॉपी; किलर की हर चाल पर थमेगी सांस
मूवी की कास्ट
फिल्म की कास्ट की बात करें तो शाहिद कपूर के साथ-साथ लीड रोल में पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी नजर आए हैं. रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को साउथ की ‘मुंबई पुलिस’ से कॉपी किया गया है. सिनेमाघरों में भले ही ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई, लेकिन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही ये ट्रेंड होने लगी थी.
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines