साउथ की 2 घंटे 50 मिनट की थ्रिलर मूवी, जिसे बॉलीवुड ने भी किया कॉपी; किलर की हर चाल पर थमेगी सांस

साउथ की एक थ्रिलर मूवी में आपको इतना सस्पेंस मिलेगा कि आपकी सांसे अटक जाएंगी। वहीं इस मूवी को बॉलीवुड में भी कॉपी किया जा चुका है। चलिए मूवी के बारे में डिटेल में जानते हैं।

ratsasan prime video south thriller movie

साउथ की थ्रिलर मूवी को प्राइम वीडियो पर करें बिंज वॉच

Prime Video South Thriller Movie: साउथ की कई मूवीज ऐसी हैं जो ऑडियंस के दिल को छू गई है. बॉलीवुड में भी इन मूवीज को कॉपी किया गया. साउथ में देखने के बाद भी मूवी लवर्स ने इन मूवीज को बॉलीवुड में भी उतने ही चाव से देखा जितना साउथ में देखा. आज हम एक ऐसी मूवी की बात करने जा रहे हैं जिसमें आपको हर मोड़ पर थ्रिल और सस्पेंस से भरी कहानी देखने को मिलेगी. वहीं मूवी में सीरियल किलर की हर चाल पर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इस मूवी का रीमेक बॉलीवुड में अक्षय कुमार ने बनाया था. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम है रत्सासन. चलिए विष्णु विशाल की इस मूवी के बारे में डिटेल में बताते हैं.

विज्ञापन

मूवी की कहानी

साउथ की इस थ्रिलर मूवी में शहर में एक सीरियल किलर का खौफ देखने को मिलेगा. जो छोटी बच्चियों का किडनैप कर उनको मौत के घाट उतार देता है. इसके साथ ही डेड बॉडी पर अपनी निशानी भी छोड़ता है. इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए एसआई अरुण कुमार के अंडर एक पुलिस टीम गठित की जाती है. मूवी में हर मोड़ पर सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. वहीं केस की जांच करते टाइम एसआई अरुण कुमार की लाइफ में भी बहुत उथल-पुथल देखने को मिलती है.

विज्ञापन

हर एंगल पर ट्विस्ट

मूवी की पूरी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या एसआई अरुण कुमार शहर में चल रहे सीरियल किलिंग को रोक पाता है या नहीं. वहीं सीरियल किलर इतना शातिर होता है कि वो आम जनता के बीच ही अक्सर भेस बदलकर रहता है. मूवी के क्लाइमेक्स में ही सारा सस्पेंस भरा है. इसका क्लाइमेक्स इतना अनप्रिडिक्टेबल है कि किलर की असलियत जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. मूवी के सस्पेंस फुल क्लाइमेक्स को देखने के लिए आप इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

मूवी की कास्ट

मूवी की कास्ट की बात करें तो विष्णु विशाल के साथ-साथ मूवी में अमला पॉल, सरवनन और एनाबेला जॉर्ज लीड रोल में नजर आए हैं. 2 घंटे 50 मिनट की इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. वहीं बॉलीवुड में इस मूवी का नाम ‘कठपुतली’ है. इसमें अक्षय कुमार, सरगुन मेहता, रकुल प्रीत सिंह, जोशुआ लेक्लेयर और चंद्रचूड़ सिंह लीड रोल में नजर आए हैं. ये मूवी जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ