Deva में Shahid Kapoor का जबरदस्त एक्शन, क्या है पब्लिक की राय?

Deva Teaser Public Reaction: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘देवा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टीजर में शाहिद का कमाल का एक्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन इस पर पब्लिक की क्या राय है?

Deva, Shahid Kapoor

Deva, Shahid Kapoor

Deva Teaser Public Reaction: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म ‘देवा’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म की रिलीज के लिए लोगों को थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन फैंस के लिए मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। अब नए साल का जश्न है और फिल्म का टीजर आना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम थोड़ी है। हालांकि, अब इस टीजर पर लोगों की क्या राय है? आइए जानते हैं…

फिल्म ‘देवा’ का टीजर

आज यानी 5 दिसंबर को अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म के टीजर में भले ही कोई डायलॉग नहीं है, लेकिन इसमें शाहिद का एक्शन बेहद कमाल का है। जी हां, मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘देवा’ के टीजर को देखकर लोगों ने इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है।

क्या बोली पब्लिक?

एक यूजर ने टीजर पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि ये रोंगटे खडे़ करने वाला है। दूसरे यूजर ने कहा कि बॉलीवुड का चॉकलेट बॉय अब एक्शन बॉय। तीसरे यूजर ने कहा कि शा हिट कपूर छा गए। एक और यूजर ने लिखा कि क्या कमाल की एक्टिंग है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि बहुत बढ़िया, बिना डायलॉग के कमाल कर दिया। एक और यूजर ने कहा कि शाहिद की एक्टिंग को पांच में से पांच। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने टीजर को देखने के बाद किए हैं।

टीजर को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि शाहिद कपूर की आने वाली इस फिल्म के टीजर को लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के टीजर में इसके ट्रेलर को लेकर भी जानकारी दी गई है आखिर में दिखाया गया है कि ट्रेलर भी जल्दी ही रिलीज किया जाएगा। जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के रिलीज होने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ ही अगर फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। हालांकि, जब ये फिल्म रिलीज होगी, तो सिनेमाघरों में पहले ही कई फिल्में मौजूद होंगी। ऐसे में शाहिद कपूर की इस फिल्म के कई चुनौतियां आ सकती है। हालांकि, ये भी हो सकता है कि ये एक एक्शन फिल्म है, तो ये सब पर भारी पड़े, लेकिन इसका पता फिल्म के रिलीज होने के बाद ही लगेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ