Deva Day 1 and Sky Force Day 8 Box Office Collection (early estimates): बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने ओपनिंग डे पर ही इस फिल्म का सामना अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से हुआ। दोनों फिल्मों के टकराव का असर इनकी कमाई पर भी साफ नजर आया। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
‘देवा’ की पहले दिन की कमाई
सबसे पहले बात शाहिद कपूर की ‘देवा’ की करें तो Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे यानी रिलीज के पहले दिन 3.22 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है। इसी के साथ अगर फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं और अपने 8वें दिन इसने 2.56 करोड़ की कमाई की है।
अक्षय और वीर की फिल्म का टोटल कलेक्शन?
इसी के साथ अगर अक्षय और वीर की फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने आठ दिनों में 89.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, शाहिद की फिल्म की कमाई देखनी बाकी है क्योंकि इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं। अपने क्रेज और बज के हिसाब से ‘देवा’ ने वैसी ओपनिंग तो नहीं की है, लेकिन अभी वीकेंड पर इस फिल्म से मोटे कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है।
‘स्काई फोर्स’ का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता
देखने वाली बात होगी कि ना सिर्फ ‘देवा’ बल्कि ‘स्काई फोर्स’ भी वीकेंड पर कितनी कमाई करती है। हालांकि, ‘स्काई फोर्स’ का ये बॉक्स ऑफिस पर दूसरा हफ्ता है, ऐसे में ‘देवा’ और ‘स्काई फोर्स’ की भिड़ंत क्या मोड़ लेगी, ये तो वीकेंड का कलेक्शन आने के बाद ही पता लगेगा। इसके अलावा अगर ‘स्काई फोर्स’ की बीते सात दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी, जो ‘देवा’ से कई गुना ज्यादा है।
100 करोड़ से कुछ कदम दूर फिल्म ‘स्काई फोर्स’
वहीं, फिल्म ‘स्काई फोर्स’ ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 28 करोड़ रुपये, चौथे दिन 7 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 5.75 करोड़ रुपये, छठवें दिन 6 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब फिल्म ‘स्काई फोर्स’ कितने दिन में और 100 करोड़ के आंकड़े का पार कर पाती है? ये भी देखने वाली बात होगी।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
10 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines