---विज्ञापन---

Mamta Kulkarni के साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े ने पद से हटाया, कौन हैं बिग बॉस की ये एक्स कंटेस्टेंट?

Who is Lakshmi Narayan Tripati: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि से हटा दिया गया है और इसी के साथ डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

---विज्ञापन---

Who is Lakshmi Narayan Tripati: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी जबसे इंडिया वापस आई हैं, तबसे ही चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक ममता को लेकर बातें हो रही हैं। हाल ही में ममता कुलकर्णी ‘महाकुंभ 2025’ पहुंची और वहां उन्हें किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि दी गई, लेकिन अब ममता के इस पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी चर्चा में हैं, जिसकी वजह ममता ही हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

कौन हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की बात करें तो वो कोई और उन्होंने ही ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर की उपाधि दी थी। इसी के साथ अगर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के बारे में जाने तो लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ‘बिग बॉस 5′ की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण ’10 का दम’, ‘सच का सामना’ जैसे शोज भी कर चुकी हैं। लक्ष्मी नारायण का जन्म 13 दिसंबर 1978 को महाराष्ट्र के ठाणे में मारुति बाई हॉस्पिटल में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इसके अलावा वो रैंप मॉडलिंग करते भी नजर आ चुकी हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by INTERNATIONAL_KINNAR_AKHADA_… (@international_kinnar_akhada)

---विज्ञापन---

क्यों चर्चा में हैं डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी?

दरअसल, डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद की उपाधि दी थी और अब किन्नर अखाड़े ने लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी पद से हटा दिया है। बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी साल 2015-16 उज्जैन कुंभ में महामंडलेश्वर बनी थीं। इसके अलावा अगर उनके बारे में बात करें तो वो सामाजिक कार्यकर्ता और किन्नर समाज को समानता का अधिकार दिलाने के लिए भी काम करती हैं।

---विज्ञापन---

क्या है पूरा मामला?

महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी। जब से ममता किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्‍वर बनी हैं, तबसे ही उन्हें लेकर साधु संतों में रोष है और अब ममता को किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है। दरअसल, ममता का अंडरवर्ल्ड से जुड़ना, सिनेमा से होना, बिना मुंडन के संन्यासी होना, वैजंती माला की जगह रुद्राक्ष की माला पहनने की वजह से अखाड़े के सदस्यों को ये रास नहीं आया और इसस वजह से ही ममता को इस पद से हटा दिया गया है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Mamta Mukund Kulkarni 🔵 (@mamtakulkarniofficial____)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Swara Bhasker का अकाउंट नहीं हुआ सस्पेंड? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

First published on: Jan 31, 2025 09:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola