Bollywood Iconic Song: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी हैं जो ऑडियंस की नजरों में आइकॉनिक हैं. इन फिल्मों के गाने भी खूब वायरल हुए. आज हम एक ऐसी ही बॉलीवुड फिल्म की बात करने जा रहे हैं जिसका एक गाना इतना वायरल हुआ कि ये गाना शादियों की शान बन गया. आज भी ये गाना हर किसी का फेवरेट है. वहीं ये गाना मजाक-मजाक में रिकॉर्ड किया गया था और बाद में इसके रिहर्सल वर्जन को ही फिल्म में डाल दिया गया और ये आइकॉनिक बन गया. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म के गाने की बात कर रहे हैं.
किस फिल्म का है गाना?
हम जिस फेमस गाने के बारे में बात कर रहे हैं ये बॉलीवुड फिल्म ‘देव डी’ का गाना है. इसका नाम ‘इमोशनल अत्याचार’ है. आज ये गाना कल्ट क्लासिक बन चुका है. वहीं ये गाना शादियों में लूप पर चलता है. इस गाने को रिलीज हुए 15 साल हो गए हैं और आज भी इसका क्रेज उतना ही है, जितना पहले था. इस गाने के लिरिक्स को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा और अमित त्रिवेदी ने इस गाने को गाया है.
यह भी पढ़ें: ‘इन्हें कौन जन्म दे रहा?’, CJP के GenZ प्रोटेस्टर्स पर कंगना रनौत का फूटा गुस्सा; सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
मजाक-मजाक में किया गया था रिकॉर्ड
अमित त्रिवेदी ने पीटीआई से बातचीत करते हुए रिवील किया था कि ये गाना मजाक-मजाक में रिकॉर्ड किया गया था. सिंगर ने बताया कि इस गाने की रिहर्सल को रिकॉर्ड किया गया था और अनुराग कश्यप ने इसी रिहर्सल को अपनी फिल्म में डाल दिया. अनुराग कश्यप का कहना था कि लोग इसे रफ और रॉ ही पसंद करेंगे. जब फिल्म रिलीज हुई वाकई ये गाना आइकॉनिक बन गया. शादियों में इस गाने पर ही लोग डांस करना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: Dragon के सेट पर घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; टीम ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
किस ओटीटी पर करें बिंज वॉच?
बता दें इस गाने में माही गिल डांस करती हैं. इसके साथ ही फिल्म ‘देव डी’ में माही गिल के साथ-साथ अभय देओल और कल्कि कोचलिन भी लीड रोल में हैं. साल 2009 में रिलीज हुई इस गाने ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. सोशल मीडिया पर आज भी ये गाना ट्रेंडिंग बना हुआ है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
14 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
14 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
16 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
17 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
18 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines