हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

देव आनंद का वो सुपरहिट गाना, जिस पर सरकार ने लगा दिया था बैन! बाद में इसी धुन पर बना रीमेक

Dev Anand Song: बॉलीवुड सुपरस्टार देव आनंद का एक आइकॉनिक गाना ऐसा था जो भारत सरकार ने बैन कर दिया था. वहीं बैन होने के बाद भी ये गाना ब्लॉकबस्टर बन गया था. इसके बाद इस गाने का रीमेक बॉलीवुड में भी बनाया गया.

विज्ञापन
(Pic Credit- Instagram/AI) देव आनंद का सुपरहिट गाना जब सरकार ने कर दिया था बैन

Dev Anand Song: बॉलीवुड सुपरस्टार देव आनंद की सभी फिल्मों के गाने सुपरहिट रहे हैं. भले ही ये गाने पुराने हो गए हों लेकिन आज भी लोगों की जुबान पर उनकी फिल्म के गाने रटे हुए हैं. देव आनंद का एक गाना ऐसा था जिसने ट्रेंड ही बदल दिया था. वहीं ये गाना इतना सुपरहिट साबित हुआ था कि हर कोई इस गाने का दीवाना हो गया था. हालांकि इस गाने को पर पहले भारत सरकार ने बैन लगा दिया था, लेकिन बाद में बैन हटाया गया और ये बॉलीवुड का सुपरहिट बनकर उभरा. यहां तक कि बाद में इसी गाने के नाम पर एक फिल्म भी बनाई गई और इस फिल्म में इसी गाने को रीमेक भी किया गया. हम बात कर रहे हैं ‘दम मारो दम’ गाने की. चलिए इससे जुड़ा ये पुराना किस्सा डिटेल में जानते हैं.

लोगों के बीच फेमस हुआ था गाना

बॉलीवुड लवर्स को फिल्में देखना जितना पसंद होता है उतना ही गाने सुनना भी पसंद होता है. कुछ गाने ऐसे होते हैं जो सदियों तक याद रह जाते हैं. देव आनंद का ‘दम मारो दम’ भी इसी लिस्ट में शामिल है. साल 1971 में रिलीज हुई देव आनंद और जीनत अमान की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का ‘दम मारो दम’ गाना काफी पॉपुलर रहा है. आज इस गाने को एक आइकॉनिक के रूप में देखते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस गाने को भारत सरकार ने पहले बैन कर दिया था.

यह भी पढ़ें: कभी डायरेक्टर की शक्ल नहीं आई पसंद तो कभी डॉग को स्क्रिप्ट, फिल्में ठुकराने में भी नवाबी दिखाते थे राज कुमार

विज्ञापन

क्यों हुआ था बैन?

दरअसल इस गाने में नशीले पदार्थों को दिखाया गया था. गाने में जीनत अमान हिप्पियों के साथ बैठकर चिलम पीती नजर आती हैं और साथ ही नशे में झूमती भी दिखाई देती हैं. जीनत अमान के साथ इस गाने में देव आनंद भी नजर आए. वहीं जब इस गाने को रिलीज किया गया था भारत सरकार ने इसे बैन कर दिया क्योंकि उनका मानना था कि ये गाना हिप्पी कल्चर को बढ़ावा देता है और युवा इस गाने को देखकर नशीले पदार्थों की तरफ आकर्षित होंगे. वहीं इस विवाद के चलते इस गाने को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर बैन कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: पवन-खेसारी नहीं, निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया था ये सुपरहिट गाना; आज भी चलता है जादू

विज्ञापन

बॉलीवुड में बना रीमेक

बैन के बावजूद भी ये गाना कैसेट्स के जरिए इतना पॉपुलर हुआ कि ये आइकॉनिक गाना बन गया. वहीं इसके बाद ये हर किसी का फेमस गाना बन गया. समय के साथ-साथ आर डी बर्मन और आशा भोसले की आवाज में गाया ये गाना युवाओं का फेवरेट बन गया. वहीं बाद में साल 2011 में इसी गाने के टाइटल ‘दम मारो दम’ पर बॉलीवुड में फिल्म भी बनाई गई. इस फिल्म में ‘दम मारो दम’ गाने का रीमेक भी बनाया गया जो ऑडियंस के बीच काफी फेमस हुआ. इस गाने में दीपिका पादुकोण डांस करती नजर आई थीं. वहीं ये फिल्म भले ही फ्लॉप हो गई हो लेकिन ये रीमेक गाना फिर से ट्रेंड में आ गया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola