Vijay Anand Wife Sushma Anand Died: एक बार फिल्म इंडस्ट्री से एक दुख की खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री और दर्शकों को ‘तीसरी मंज़िल’, ‘गाइड’, ‘जोहनी मेरा नाम’ और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी हिट फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता और देवानंद (Dev Anand) के भाई विजय आनंद (Vijay Anand) की पत्नी सुषमा आनंद (Sushma Anand) का निधन हो गया है, जिसके बाद पूरी शोकाकुल हो गई है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता विजय आनंद की पत्नी सुषमा आनंद ने रविवार, 27 अगस्त को दूनिया को अलविदा कह गिया है।

विज्ञापन

सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, सुषमा अपनी बढ़ती उम्र के चलते बीमार रहा करती थी। वहीं उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। केटनव स्टूडियो के मैनेजर कुक्को शिवपुरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘सुषमा आनंद एक कुर्सी पर बैठी हुई थीं, लेकिन अचानक वो फर्श पर गिर गईं’।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्डियक अरेस्ट से हुई Sushma Anand का निधन

उन्होंने आगे बताया कि ‘वैभव और उनके घरेलू नौकर दौड़ते हुए आए, जिसके बाद उनको उनके बेड पर लेटा दिया गया। उनसे बात करनी की कोशिश की गई, लेकिन वो कुछ बोल नहीं रही थीं’। उन्होंने जानकारी देते हुए आगे बताया कि ‘फैमिली डॉक्टर को बुलाया गया, जिन्होंने उन्हें मृत घोषित कर दिया’।

इसके बाद फिल्म निर्माता विजय आंनद (Vijay Anand) की पत्नी और देवानंद (Dev Anand) की भाभी के सुषमा आनंद (Sushma Anand) उनको एम्बुलेंस में होली फैमिली अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही डॉक्टर द्वारा उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया।

विज्ञापन
Vijay Anand Wife Sushma Kohli and Dev Anand (Credit - Google)

Vijay Anand Wife Sushma Kohli and Dev Anand (Credit – Google)

आज ही होगा Sushma Anand का अंतिम संस्कार

बता दें कि फिल्म निर्माता विजय आंनद (Vijay Anand) की पत्नी सुषमा आनंद (Sushma Anand) का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार, 28 अगस्त को सुबह 11 बजे सांताक्रूज़ श्मशान में होगा। बता दें कि 19 साल पहले फिल्म निर्माता विजय आंनद का भी निधन हो चुका है। साथ ही साल 2011 में इंडस्ट्री से टॉप सुपरस्टार देवानंद (Dev Anand) ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ