OMG 2 Box Office Collection Day 17: रिलीज के तीसरे हफ्ते में लगी Akshay Kumar की लॉटरी, 17वें दिन की जबरदस्त कमाई
Edited By Vandana Saini

OMG 2 Box Office Collection Day 17
Edited By Vandana Saini

OMG 2 Box Office Collection Day 17
OMG 2 Box Office Collection Day 17: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar), पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) और यामी गौतम (Yami Gautam) की फिल्म ‘ओ माय गॉड 2’ (Oh My God 2) भी सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) के साथ शुक्रवार, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी गति से बढ़ रही थी, जिसको देखकर ये अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था कि फिल्म 100 करोड़ का आंकाड़ पार कर लेगी, लेकिन रिलीज के बाद का तीसरा हफ्ता अक्षय कुमार के लिए काफी अच्छा साबित हो रहा है।
फिल्म को तीसरे हफ्ते के वीकेंड पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ने अपने रिलीज के 16वें दिन यानी शनिवार को 3.25 करोड़ का कारोबार किया, जो शुक्रवार के मुकाबले काफी शानदार थी। इसके बाद फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन रविवार को 4 करोड़ रूपये कमाई की, जिसके बाद फिल्म की 176.2 करोड़ बताया जा रहा है।
‘सेक्स एजुकेशन’ पर बेस्ड अक्षय कुमार की इस फिल्म ‘OMG 2’ ने अपने पहले दिन की शुरुआत केवल 10 करोड़ से की थी, जिसके बाद फिल्म की कमाई में हल्का-फुल्का ही उछाल देखने को मिला था। हालांकि, तब फिल्म (OMG 2 Box Office Collection Day 17) की कमाई देखने के बाद ये अंदाजा लगाना मुश्किल था कि ये फिल्म अपने बजट का आधा भी निकाल पाएगी। वहीं, अपने रिलीज के तीन हफ्ते भी फिल्म ट्रेक पर वापस आई और 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई।
वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘OMG 2’ को पहले सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) का सामना करना पड़ता था। हालांकि, अब इस फिल्म को आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ (Dream Girl 2) का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद फिल्म अपने बजट का हिसाब निकाल चुकी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: