हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 7 एपिसोड की ये ड्रामा-सीरीज, हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज स्ट्रीम की जाती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. हालांकि, इन दिनों ओटीटी पर एक नया शो नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. इस शो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Desi Bling नेटफ्लिक्स पर कब हुआ रिलीज

हाल ही में रिलीज हुआ यह नया शो  नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रहा है. हम जिस नए शो की बात कर रहे हैं, उसे देखने के बाद हर किसी के दिमाग में एक लाइन जरूर आती है. यार हम कितने गरीब हैं. OTT पर कई सारी फिल्में-सीरीज मौजूद हैं लेकिन इन दिनों यह नया शो लोगों का फेवरेट बना हुआ है. इस शो में आपको लक्जूरियस लाइफ स्टाइल देखने को मिलता है. आइए जानते हैं इस शो के बारे में.

यह भी पढ़ें: Prime Video की ये 5 फिल्में लोगों की बनीं फेवरेट, IMDb रेटिंग और कहानी दोनों हैं दमदार

Netflix पर नंबर-1 बनी ‘देसी ब्लिंग’

हम जिस सो की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का शो ‘देसी ब्लिंग’ (Desi Bling) है. इस शो को 7 एपिसोड के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है. ओटीटी पर आते यह शो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इस शो को देखने के बाद पता चलता है कि दुनिया में कितना पैसा है. शो देखने के बाद आपको पता चलेगा कि दुनिया में ऐसी ऐसी लक्जरी चीजें हैं, जिसे हम सपने में भी नहीं सोच पाते हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: सलमान खान का कमबैक कराने वाले डायरेक्टर डेविड धवन ने लिया संन्यास? इस एक्टर के साथ की थी 18 फिल्में

‘देसी ब्लिंग’ कब हुआ रिलीज?

आपको बता दें कि यह शो दुबई ब्लिंग का एक देसी वर्जन है, जिसका नाम भी देसी अंदाज में ‘देसी ब्लिंग’ रखा गया है. इस शो में करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) अहम किरदार में नजर आए हैं. बता दें कि लंबे समय से दोनों काफी चर्चा में बने हुए हैं. इस सीरीज में आपको दुबई में रह रहे इंडियन सेलेब्स की रॉयल लाइफ की झलक को दिखाया गया है. अगर आपको सेलेब्स की पार्टीज देखने में मजा आता है, तो यह शो आपको को काफी पसंद आने वाला है. तेजस्वी-करण का यह शो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर मस्ट वॉच बना हुआ है. यह सीरीज 20 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola