Shah Rukh Khan के काफिले में शामिल हुई नई लग्जरी कार, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 1.4 करोड़ रुपए की मर्सिडीज बेंज वी क्लास कार खरीदी है, जिसके बाद उनके लग्जरी कार कलेक्शन में एक और नई कार जुड़ गई है. चलिए जानते हैं कि शाहरुख खान के पास कौन-कौन सी कारें मौजूद हैं.

king khan
1 / 5

बॉलीवुड किंग खान यानी शाहरुख खान ने आज यानी 30 मार्च को एक नई कार खरीदी है. यह कार मर्सिडीज बेंज वी क्लास है. यह एक लग्जरी कार है, जिसमें कंपनी ने भर-भरकर फीचर्स दिए हैं.  

विज्ञापन

शाहरुख खान ने खरीदी नई कार

शाहरुख खान ने खरीदी नई कार2 / 5

किंग खान यानी शाहरुख खान को लग्जरी कारों का खास शौक है. रिपोर्ट्स की माने तो साल 2025 तक उनके कार कलेक्शन में लेक्सस एलएम 350 एच, रोल्स-रॉयस कलिनन ब्लैक बैज, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, बुगाटी वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और बीएमडब्ल्यू आई8 जैसी महंगी कारें मौजूद हैं.

विज्ञापन

मर्सिडीज बेंज वी क्लास

मर्सिडीज बेंज वी क्लास3 / 5

आपको बता दें कि किंग खान की इन कारों की कुल कीमत लगभग 30 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जाती है. वहीं शाहरुख खान ने आज यानी 30 अप्रैल को नई कार मर्सिडीज बेंज वी क्लास खरीदी है.

मर्सिडीज बेंज वी क्लास फीचर्स

मर्सिडीज बेंज वी क्लास फीचर्स4 / 5

मर्सिडीज बेंज वी क्लास की कमीत लगभग 1.4 करोड़ रुपये हैं. इस कार में आपको सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, एबीएस,  ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, ट्रैफिक साइन असिस्ट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

शाहरुख खान के पास कितनी कारें हैं

शाहरुख खान के पास कितनी कारें हैं5 / 5

आपको बता दें कि यह एमपीवी कार हाल ही में भारत में लॉन्च की गई है. इसके शुरुआती खरीदार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या शामिल है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन