Deepti Sadhwani, Cannes Film Festival 2024: दुनियाभर के तमाम सितारे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा दिखा रहे हैं। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से स्टार्स की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की एक्ट्रेस दीप्ति साधवानी ने भी अपना जलवा दिखाया है और इसी के साथ उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। सोशल मीडिया पर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से दीप्ति साधवानी की कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रही है।
दीप्ति साधवानी ने शेयर की फोटोज
दरअसल, दीप्ति साधवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जो इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में दीप्ति साधवानी ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना था और बेहद कमाल का मेकअप लिया था। एक्ट्रेस का पूरा गेटअप बहुत ज्यादा सुंदर लग रहा था, जो लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है।
क्यों 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में गईं दीप्ति साधवानी?
बता दें कि दीप्ति सधवानी ने 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल से इस इवेंट में डेब्यू किया है। हालांकि कुछ लोगों के मन में सवाल है कि दीप्ति ही इस इवेंट का हिस्सा क्यों बनी हैं? तो बता देते हैं कि दीप्ति ने ले ड्यूक्सिएम एक्ट (द सेकेंड एक्ट) की स्क्रीनिंग के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया है। इस इवेंट में एक्ट्रेस स्ट्रेपलेस एम्बेलिश्ड गाउन पहनकर आईं थी, जिसे आर्टिफिशियल पंखों से सजी एक बड़ी जैकेट के साथ स्टाइल किया गया। अब एक्ट्रेस का लुक वायरल हो रहा है।
यूजर्स ने दी बधाई
इस इवेंट से फोटोज शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में लिखा है कि 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी के लिए रिकॉर्ड ब्रेक करने वाले सबसे लंबा गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर वॉक की है और ये मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दीप्ति साधवानी को बधाई दे रहे हैं।
कौन हैं दीप्ति साधवानी?
दीप्ति साधवानी की बात करें तो वो एक कमाल की एक्ट्रेस और सिंगर हैं। दीप्ति साधवानी ने टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी काम किया है। इसके अलावा दीप्ति साधवानी ने फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है और कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। एक्ट्रेस ने फाइनेंस के बैकग्राउंड से अपने करियर की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया है।
कब तक चलेगा कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024?
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का आगाज 14 मई को हो चुका है। ये इवेंट फ्रांस के कान्स शहर में आयोजित हो रहा है। इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 25 मई तक चलेगा। इस इवेंट में बी-टाउन की कई हसीनाएं भी अपना जलवा दिखाने वाली हैं। फैंस को सभी के लुक का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि बॉलीवुड की हसीनाएं इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में किस तरह के लुक में जलवा दिखाएंगी।
यह भी पढ़ें- Aishwarya Rai के हाथ में लगी चोट, दिखा प्लास्टर, Cannes Film Festival 2024 के लिए रवाना हुई एक्ट्रेस
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
1 hr agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
6 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
7 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
19 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
20 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines