Aishwarya Rai के हाथ में लगी चोट, दिखा प्लास्टर, Cannes Film Festival 2024 के लिए रवाना हुई एक्ट्रेस

Cannes Film Festival 2024, Aishwarya Rai: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में सितारे अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन भी रवाना हो चुकी हैं, जिसका वीडियो सामने आया है। ऐश के साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है।

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan

Cannes Film Festival 2024, Aishwarya Rai: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 का 14 मई 2024 को आगाज हो चुका है। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में बी-टाउन की खूबसूरत हसीना ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए एक्ट्रेस फ्रांस के लिए उड़ान भी भर चुकी हैं, जिसका वीडियो भी सामने आया है। हालांकि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लेने से पहले ऐश को चोट लगी है और फैंस को एक्ट्रेस की चिंता सता रही है, लेकिन ऐश बेहद कॉन्फिडेंस के साथ इस इवेंट में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

बेटी के साथ नजर आईं ऐश्वर्या राय 

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुकी है। ऐश और आराध्या को एयरपोर्ट पर देखा गया। हालांकि इस दौरान ऐश्वर्या के हाथ में लगे प्लास्टर ने लोगों का ध्यान खींचा और फैंस को उनकी चिंता हुई। यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट के जरिए एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ की है। हर कोई उन्हें दुआ दे रहा है।

विज्ञापन

यूजर्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ

एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट किया कि आप जल्दी ठीक हो जाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपको क्या हुआ, भगवान से दुआ है कि आप जल्दी ही ठीक हो जाओ। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि आपके हाथ में क्या हुआ? एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि आप अपना ध्यान रखो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो को देखकर कर रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय कई बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी हैं।

विज्ञापन

अदिति राव और कियारा भी लेंगी हिस्सा

इस बार भी फैंस को इस इवेंट से एक्ट्रेस के लुक का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि एक्ट्रेस इस बार किस तरह का लुक लेंगी। ना सिर्फ ऐश्वर्या राय बच्चन बल्कि इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में ‘हीरामंडी’ की ‘बिब्बोजान’ यानी अदिति राव हैदरी और कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। फैंस को सभी के लुक का बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन

25 मई तक चलेगी कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024

बता दें कि दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024, 14 मई को शुरू हो चुका है। इस बार ये इवेंट 25 मई 2024 तक चलेगा। 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन फ्रांस के कान्स शहर में किया जा रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर के सितारे अपना जलवा दिखाते हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल को हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ