मुंबई: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। इनकी लव स्टोरी किसी परीकथा से कम नहीं है। दोनों ने साल 2012 में डेटिंग शुरू की और 2018 में इटली में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। इस बीच सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका (Ranveer Deepika seperation) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।
ये बात तब शुरू हुई जब एक ट्वीट में लिखा गया, “ब्रेकिंग! #DeepikaPadukone और #RanveerSingh के बीच सब कुछ ठीक नहीं है !!! (https://www.ameriseed.net/) ” बस फिर क्या था ये ट्वीट ट्विटर पर तेजी से वायरल होना शुरू हो गया। इसके बाद बहस छिड़ गई और प्रशंसकों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया क्या वास्तव में उन दोनों के बीच खराब चल रहा है। हालांकि, हाल ही में हुए एक कार्यक्रम के दौरान, रणवीर से दीपिका के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया, जिसपर एक्टर का बयान अन-बन की अफवाहों पर विराम लगाने के लिए काफी है।
FICCI फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022 के कार्यक्रम के दौरान रणवीर को कहते हुए सुना गया, “टचवुड… हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की… अब 2022 चल रहा है मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं।”
इसके अलावा दीपिका के साथ फिर से काम करने के बारे में अभिनेता से पूछे जाने पर, उनका जवाब रहा, “मेरे मन में उनके लिए अत्यंत सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने निजी जीवन में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। सभी के लिए एक स्वीट सरप्राइज जल्द ही आने वाला है। आप लोग बहुत जल्द हमें साथ देखेंगे। वो मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है और मैं अपने जीवन में उनके होने के लिए बहुत आभारी हूं।”
https://twitter.com/as____321/status/1574763645581533184?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1574763645581533184%7Ctwgr%5E7c1f5c81e453b82d8756a6e01eee8b9a4750dd65%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news18.com%2Fnews%2Fmovies%2Fdeepika-padukone-ranveer-singh-spark-separation-rumours-after-this-viral-tweet-fans-react-6060007.html
अभी पढ़ें – Bhabi ji ghar par hain के सेट पर छाया मातम, एक्टर जीतू गुप्ता पर टूटा दुखों का पहाड़
इस बीच, दीपिका पादुकोण को कथित तौर पर बेचैनी की शिकायत के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। गेहराइयां स्टार के कुछ टेस्ट्स होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालांकि, उनकी टीम ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया या इस विकास की पुष्टि नहीं की।
कुछ महीने पहले भी दीपिका को लेकर इस तरह की खबरें सामने आई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका अगली बार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में नजर आएंगी। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ और प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ भी है। इस बीच, रणवीर रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में व्यस्त हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
24 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines