Deepika Padukone Trolled At Kalki 2898 AD Pre Release Event: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के चर्चे इस वक्त गॉसिप गलियारों में छाए हुए हैं। फैंस भी दीपिका और रणवीर के घर किलकारी गूंजने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इस बीच एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण बीती शाम बुधवार को अपकमिंग फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के प्री- रिलीज इवेंट में शामिल हुईं। इस खूबसूरत शाम में उन्होंने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी जिसमें उनका बेबी बंप साफ पता चल रहा था। एक्ट्रेस की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोग उनके बेबी बंप को देखकर खुश हो गए लेकिन जब उनकी नजरें एक्ट्रेस की हाई हील्स पर पड़ीं तो एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
प्रेग्नेंसी पर उठ चुके कई सवाल
जाहिर है कि दीपिका पादुकोण ने जब से प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़ शेयर की है, उसके बाद से यूजर्स लगातार उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल उठा रहे थे। कई लोगों का कहना था कि उनका बेबी बंप नहीं दिख रहा है। शायद एक्ट्रेस सेरोगेसी के जरिए मां बन रही हैं। हालांकि बीते महीने ही दीपिका ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी। दरअसल उन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप नजर आ रहा था। बीते दिनों जब उन्हें ‘कल्कि 2898 एडी’ के इवेंट में देखा गया तो उनकी हाई हील्स देख यूजर्स भड़क गए।
यह भी पढ़ें: दर्शन पर लगे आरोप मामले में पत्नी विजयलक्ष्मी का आया रिएक्शन, बोलीं- मेरे पति के खिलाफ…
यूजर्स ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास
बता दें कि दीपिका पादुकोण इस वक्त 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में इतनी ऊंची हील्स पहनने के लिए उन्हें इंटरनेट पर काफी कुछ सुनाया जा रहा है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘क्या आपको नहीं पता कि प्रेग्नेंसी में हाई हील्स नहीं पहननी चाहिए?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप इतनी ज्यादा सुंदर हो लेकिन हाई हील्स इस वक्त तो न ही पहनो।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बेबी बंप तो दिख गया लेकिन इतनी हाई हील्स कौन पहनता है? वो भी प्रेग्नेंसी के दौरान।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैडम ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है। अपने बारे में नहीं इस वक्त बच्चे के बारे में सोचो।’
एक्ट्रेस ने खुद भी शेयर की तस्वीरें
दीपिका पादुकोण ने इवेंट में शामिल होने से पहले अपनी कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की जिसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन दिया, ‘बस बहुत हो गया। अब मुझे भूख लगी है।’ उनकी लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि इवेंट के दौरान भी दीपिका ने अपने बेबी बंप का जिक्र करते हुए कहा कि ‘प्रभास ने मुझे जो खाना खिलाया है, उसकी वजह से मैं मोटी हो गई हूं।’ गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी भी हैं। ये फिल्म 27 जून को थिएटर में रिलीज हो रही है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
44 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines