दर्शन पर लगे आरोप मामले में पत्नी विजयलक्ष्मी का आया रिएक्शन, बोलीं- मेरे पति के खिलाफ...

Renuka Swamy Murder Case: रेणुका स्वामी मर्डर मामले में कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा समेत 17 आरोपी सामने आए हैं। इस बीच पहली बार दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी का रिएक्शन इस मामले पर आया है।

Renuka Swamy Murder Case

Renuka Swamy Murder Case.

Renuka Swamy Murder Case: कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीपा फैन की हत्या मामले में इस वक्त जेल में बंद हैं। इसके बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब इस मामले में पहली बार एक्टर की पत्नी विजयलक्ष्मी दर्शन का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि पिछले कुछ दिनों से उनके परिवार के लिए कितना मुश्किल वक्त रहा है। इसके साथ ही विजयलक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर चल रही अप्रमाणित जानकारी को प्रकाशित और शेयर करने के खिलाफ निषेधाज्ञा की मांग की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर जिस तरह से कुछ गलत और झूठी सूचनाओं को फैलाया जा रहा है और लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, उन पर रोक लगनी चाहिए।

एक्टर की पत्नी ने शेयर की पोस्ट

एक्टर दर्शन थूगुदीपा की पत्नी विजयलक्ष्मी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। साथ ही निषेधाज्ञा की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ‘मैं रेणुका स्वामी के परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। ये सच है कि बीते कुछ दिन मेरे, मेरे बेटे किशोर और दर्शन के दोस्त, फैमिली, फैंस के लिए काफी मुश्किल भरे रहे हैं। कोर्ट की ओर से जारी किए गए इस आदेश के साथ ही मुझे विश्वास है कि कुछ लोग जो मेरे पति के खिलाफ गलत और झूठी खबरों को प्रसारित कर रहे हैं, अब ऐसा नहीं करेंगे।’

विजयलक्ष्मी ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, ‘मैं सभी लोगों से आग्रह करना चाहती हूं कि सिर्फ उन्हीं खबरों को सोशल मीडिया पर शेयर करें जो प्रवर्तन अधिकारियों की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी की गई हैं। मुझे अपनी मां चामुंडेश्वरी और कानून व्यवस्था पर पूरा यकीन है। जो सच है, उसी की जीत होगी। न्याय की जीत होगी।’

30 लाख रुपये देने का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने दावा किया है कि रेणुका स्वामी की हत्या के बाद एक्टर दर्शन ने इस मामले में एक और आरोपी प्रदोष को 30 लाख रुपये देते हुए शव को ठिकाने लगाने और उनका न आने की बात कही थी। पुलिस ने इस रकम को प्रदोष के घर से बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, दर्शन ने पूछताछ के दौरान खुद बताया है कि उन्होंने शव को ठिकाने लगाने के लिए प्रदोष को 30 लाख रुपये दिए थे। साथ ही कहा था कि इस मामले में उनका नाम बिल्कुल नहीं आना चाहिए।

मामले में एक्टर समेत 17 आरोपी

गौरतलब है कि रेणुका स्वामी मर्डर मामले में एक्टर दर्शन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोगों के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेणुका स्वामी ने पवित्रा को कुछ अश्लील मैसेज भेजे थे। जब ये बात एक्टर दर्शन को पता चली तो वो काफी नाराज हो गए। रिपोर्ट्स की मानें तो दर्शन ने कथित तौर पर रेणुका स्वामी की हत्या करवा दी थी। उसका शव 9 जून को  सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के बगल में एक नाले के पास से बरामद किया गया था। बता दें कि रेणुका एक्टर दर्शन का बहुत बड़ा प्रशंसक था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ