Anisha Padukone Roshan Acharya: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण अपनी सगाई की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि अनीशा रोहन आचार्य से जल्द ही सगाई करने जा रही हैं. खबरें तो ये भी हैं कि अनीशा और रोहन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि इस पर दोनों के परिवार ने अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है. अगर ये अफवाहें सच होती हैं तो पादुकोण फैमिली का रिश्ता धर्मेंद्र के परिवार से भी जुड़ जाएगा. चलिए जानते हैं आखिर अनीशा पादुकोण क्या करती हैं और रोहन आचार्य का देओल परिवार से क्या कनेक्शन है?
क्या करती हैं अनीशा पादुकोण?
दिग्गज बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण की दोनों बेटियां एक-दूसरे से काफी अलग हैं. दीपिका पादुकोण जहां फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस हैं तो अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं. अनीशा ने अपनी बहन दीपिका की तरह एक्टिंग करियर बनाने का कभी नहीं सोचा. वहीं अनीशा लाइमलाइट से भी काफी दूर रहती हैं. गोल्फ प्लेयर होने के साथ-साथ अनीशा अपनी बहन दीपिका पादुकोण की ‘लिव लव लाफ’ फाउंडेशन की सीईओ भी हैं. अनीशा अक्सर अपनी लाइफ को प्राइवट ही रखती हैं उन्हें कभी भी अपनी सुपरस्टार बहन दीपिका पादुकोण के साथ किसी अवॉर्ड शोज में भी नहीं देखा जाता.
यह भी पढ़ें: Rohan Acharya कौन हैं? जिनको डेट कर रही Deepika Padukone की बहन
देओल परिवार से कनेक्शन
वहीं अब अनीशा का रिश्ता देओल परिवार से भी जुड़ने वाला है. दरअसल रोहन आचार्य का कनेक्शन धर्मेंद्र के परिवार से भी है. बिमल रॉय के परपोते रोहन आचार्य की बहन दृशा आचार्य की शादी सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल से हुई है. इस तरह ही रोहन आचार्य का कनेक्शन देओल परिवार से है. वहीं अगर अनीशा पादुकोण की शादी रोहन आर्चाय से शादी होती है तो अनीशा भी धर्मेंद्र के परिवार की रिश्तेदार बन जाएंगी.
यह भी पढ़ें: Alia-Ranbir के बाद Deepika-Ranveer भी गए मुंबई से बाहर, क्या साथ घूमने का है प्लान?
अगले साल हो सकती है शादी
बता दें हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के दौरान सनी देओल और उनके परिवार के साथ मुलाकात करते देखा गया था. अनीशा और रोहन के रिश्ते के बाद दीपिका पादुकोण की फैमिली और देओल फैमिली भी एक-दूसरे के रिश्तेदार बनते दिखाई देंगे. न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार अनीशा और रोहन की शादी साल 2026 में हो सकती है.
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
20 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines