Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जिनके प्यार की शुरुआत फिल्म के सेट से शुरू हुई। कुछ का इश्क अंजाम तक पहुंचा तो कुछ का कहीं खो गया। लेकिन आज हम जिसकी बात करने जा रहे हैं, उनका इश्क परवान भी चढ़ा और फल भी मिला। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जिन्हें लोग प्यार से ‘दीपवीर’ (Deepveer) भी कहते हैं। आज इस कपल की शादी की सालगिरह है तो सबसे पहले तो कपल को हमारी ओर से हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी। आप दोनों का साथ हमेशा यूं ही बना रहे और हर ‘दुआ’ (Dua Padukone Singh) कबूल होती रहे। अब इनकी लव स्टोरी भी जान लेते हैं।
रामलीला से शुरू हुई रासलीला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी है। दरअसल ये फिल्म रामलीला के सेट से शुरू हुई। कॉफी विद करण के शो में एक्टर ने कहा था कि वो पहली ही नजर में दीपिका को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों की पहली मुलाकात रोहित शेट्टी के घर पर हुई थी। वहां रोहित ने उन्हें रामलीला की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए बुलाया था, लेकिन रणवीर का ध्यान तो बस दीपिका पर ही था।
एक किस से खिले प्यार के फूल
हालांकि रणवीर तो दीपिका को पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे, लेकिन शुरुआत में दीपिका की ओर से ऐसा कुछ भी नहीं था। फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और फिर दोनों के बीच नजदीकियां आने लगी। फिल्म में एक किसिंग सीन था, जिसे करते हुए दोनों एक दूसरे में इतना खो गए कि कट-कट बोलने के बाद भी नहीं हटे। फिर क्या था साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली।
2024 में ‘दुआ’ हुई कबूल
दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में हुई और ठीक 6 साल बाद उनकी दुआ कबूल हुई। हम बात कर रहे हैं दीपवीर की बेटी दुआ की जिनका जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ। हालांकि शुरुआत में तो एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर भी सवाल उठ रहे थे कि वो सेरोगेसी से मां बनने वाली हैं, लेकिन दीपिका ने सामने आकर सभी अफवाहों पर ताला लगा दिया।
सिंघम अगेन की सफलता को कर रहीं एंजॉय
इन दिनों दीपिका पादुकोण की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में नोट छाप रही है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने लेडी सिंघम का रोल अदा किया है, जिसमें वो छा गई हैं। अभिनेत्री अपनी बेटी दुआ के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं और साथ में फिल्म की सफलता को भी एंजॉय कर रही हैं। ये साल एक्ट्रेस के लिए हर तरह से लकी साबित हुआ।
यह भी पढ़ें: 8वीं क्लास के सक्षम बने पहले करोड़पति, बिहार को मिला केबीसी का दूसरा करोड़पति
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
4 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
7 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
9 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines