'मंजुलिका' से थर्राई 'लेडी सिंघम', 'रूह बाबा' के सामने 'बाजीराव की बंधी घिग्घी', 13वें दिन किस पर हुई नोटों की बारिश

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ने सिनेमाघरों में एक साथ एंट्री मारी, लेकिन कमाई और प्रॉफिट के मामले में हॉरर कॉमेडी फिल्म एक्शन फिल्म से आगे चल रही है।

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3
विज्ञापन

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection: 1 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। एक तरफ  मास कॉप एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है तो दूसरी तरफ हॉरर कॉमेडी फिल्म। 150 करोड़ के बजट में बनी कार्तिक आर्यन की फिल्म मुनाफे में चल रही है तो 350 करोड़ में बनी अजय देवगन की फिल्म का हाल बुरा होता दिखाई दे रहा है। अब मूवी ने थिएटर पर 13 दिन पूरे कर लिए हैं तो चलिए जान लेते हैं कि लक्ष्मी मैया किस पर मेहरबान हुई हैं और किस पर राहु-केतु की दशा मंडरा रही है।

भूल भुलैया 3 छाप रही नोट

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan), माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और विद्या बालन (Vidya Balan) की फिल्म इन दिनों थिएटर पर गर्दा उड़ा रही है। फिल्म बिजली की गति से आगे बढ़ रही है और कमाई के मामले में भी दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रही है। बात फिल्म के लेटेस्ट कलेक्शन की करें तो Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए और टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 212.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में ये एक्शन फिल्म से आगे चल रही है और लक्ष्मी इन्हीं पर मेहरबान लग रही हैं।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3

सिंघम अगेन के छूटे पसीने

अब बात कर लेते हैं अजय देवगन (Ajay Devgn), अक्षय कुमार (Akshay Kumar), टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मल्टीस्टारर एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) की जिससे मेकर्स को काफी उम्मीद थी। लेकिन वो भारी नुकसान में चल रही है। फिल्म का क्लैश भूल भुलैया 3 से हुआ जिससे कहीं न कहीं कमाई पर असर पड़ना लाजमी था। अब फिल्म के हालिया कमाई पर एक नजर डालें तो  Scanilk की रिपोर्ट के अनुसार, हॉरर फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 3.15 करोड़ की कमाई की है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 217.65 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

Singham Again

वीकेंड पर हो सकती है कमाई

हालांकि अब फिल्म को दो हफ्ते होने को हैं। ऐसे में मेकर्स को उम्मीदें हैं कि वीकेंड पर कुछ कमाई में इजाफा हो सकता है। लेकिन कहीं न कहीं ऐसा भी कहा जा सकता है कि कमाई में और भी ज्यादा गिरावट आ सकती है क्योंकि बॉबी देओल की ‘कंगुआ’ जो आ रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ