Deepika Padukone Ranveer Singh Sonogram: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस इस वक्त खुशी से झूम रहे हैं। जबसे ये अनाउंसमेंट हुई है कि कपल अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाला है, फैंस बेसब्री से बेबी के आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वो इस बात से निराश थे कि अभी तक दीपिका का बेबी बंप नजर क्यों नहीं आ रहा। इसकी वजह से लोगों ने अटपटे कयास भी लगाने शुरू कर दिए कि दीपिका प्रेग्नेंट नहीं हैं, वो सरोगसी के जरिए बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
सोनोग्राफी तस्वीर वायरल
इन अफवाहों के बीच अब रणवीर और दीपिका की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो को देख इनके फैंस बेहद खुश हो गए हैं। आज किसी की खुशी का ठिकाना नहीं है। दरअसल, अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इसमें ये कपल अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट की फोटो फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि एक कपल है जिसने व्हाइट टी-शर्ट में ट्विनिंग की है। इस फोटोशूट में दोनों ने कैप लगा रखी है और उनकी कैप पर मॉम-डैड लिखा हुआ है।
खास तरीके से दिखाई होने वाले बच्चे की झलक
दोनों के ही चेहरे इस तस्वीर में नजर नहीं आ रहे। लेकिन लड़की की स्माइल की एक झलक दिखाई दे रही है। इस डिंपल वाली स्माइल को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो दीपिका हैं। वहीं कपल एक-दूसरे को हग कर रहा है। दीपिका ने अपने हाथ में होने वाले बच्चे की सोनोग्राफी फोटो पकड़ी हुई है। ये देखकर अब फैंस खुश हो गए लेकिन जैसे ही लोगों ने कपल का सोशल मीडिया हैंडल देखा तो वहां ऐसी कोई भी तस्वीर मौजूद नहीं है। जिसका मतलब साफ है कि ये तस्वीर इन दोनों ने तो शेयर नहीं की है।
यह भी पढ़ें: Urfi Javed ने मुंबई की सड़कों को बनाया ‘मेट गाला’, लेटेस्ट वीडियो में दिखा हटके लुक
क्या है असलियत?
ये फोटो ‘Halime Kucuk’ नाम के सोशल मीडिया यूजर के अकाउंट से शेयर की गई है। 13 मई को इस तस्वीर को X अकाउंट पर शेयर किया गया है। अब ये फोटो डीपफेक है या फिर इस फोटो के जरिए कोई और कपल अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर रहा है? इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं नहीं है। लेकिन ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। बता दें, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 29 फरवरी को घोषणा की थी कि वो सितम्बर 2024 में अपने बेबी का दुनिया में वेलकम करेंगे।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
7 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
9 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
11 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
12 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
13 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
14 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
14 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines