Urfi Javed ने मुंबई की सड़कों को बनाया 'मेट गाला', लेटेस्ट वीडियो में दिखा हटके लुक

Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद का एक नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चला है। इस बार उनके कपड़े छोटे नहीं बल्कि लम्बे हैं। ऐसे में अब उनकी ड्रेस लोगों को हैरान कर रही है। वहीं, इस ड्रेस पर लोगों के अच्छे- बुरे हर तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

Urfi Javed Viral Video

Urfi Javed Viral Video

Urfi Javed Viral Video: उर्फी जावेद (Urfi Javed) इकलौती ऐसी इंडियन एक्ट्रेस हैं जो अपने स्टाइल स्टेटमेंट से फैंस के होश उड़ाने की काबिलियत रखती हैं। उर्फी को उनके कपड़ो के लिए जितना पसंद किया जाता है उतना ही उन्हें हेट्रेड का भी सामना करना पड़ता है। खैर अब धीरे-धीरे लोगों को उर्फी के अतरंगी स्टाइल की आदत होती जा रही है। इतना ही नहीं अब उन्हें पहले की तरफ सिर्फ ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ता। उनके फैशन के चर्चे भी देश-विदेश में सुनाई दे रहे हैं। मेट गाला 2024 में भले ही उर्फी नहीं गई थीं लेकिन उनके आउटफिट वहां जरूर देखने को मिले थे।

उर्फी का नया लुक वायरल

दरअसल, उर्फी जावेद जो कपड़े मुंबई में यूं ही चलते-फिरते पहन लेती हैं अब मेट गाला में बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज बिल्कुल उसी तरह के कपड़ो में नजर आए थे। ऐसे में अब लोगों की नजरों में उर्फी की इज्जत बढ़ गई है। वहीं, अब उर्फी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ गया है। उन्हें पैपराजी ने हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ (Dance Deewane) के सेट के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी ने जो कपड़े पहने थे अब उस पर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है।

पूरे कपड़ो में दिखीं उर्फी

दरअसल, लम्बे समय बाद उर्फी पूरे कपड़ो में दिखाई दी हैं। बीते दिन उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी लोअर बॉडी पर पॉलिथीन लपेटे हुए नजर आई थीं। उनका ये बोल्ड वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि लोगों ने उर्फी को जमकर ट्रोल किया। वहीं, अब वो पूरे कपड़े पहनकर दिखाई दी हैं तो लोग चौंक गए हैं। इस बार उनकी ड्रेस इतनी बड़ी है कि वो इसमें ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं। एक शख्स एक्ट्रेस का हाथ पकड़े हुए है और एक उनकी ड्रेस पकड़कर चला रहा है। इस क्रीम गोल्डन ड्रेस की तरह उर्फी का हेयर स्टाइल भी काफी यूनिक लग रहा है।

लोगों ने दिए मिक्स्ड रिएक्शंस

अब उनके इस वीडियो पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक ने लिखा, ‘वह मेट गाला और कान्स फेस्टिवल की तुलना में कहीं बेहतर कपड़े डिजाइन कर रही हैं।’ एक फैन बोला, ‘अरे इसको तो फैशन डिजाइनर होना चाहिए था।’ एक बोला, ‘उन्होंने मुंबई स्ट्रीट को शानदार बना दिया।’ एक ने कहा, ‘मेरी समझ में ये नहीं आता काम इसको मिलता नहीं है तो ये ड्रेस पहन-पहनकर जाती कहां है।’ किसी ने लिखा, ‘इतनी गर्मी में इसको क्या चर्बी चढ़ी है।’ किसी ने मजाक में लिखा, ‘ये उर्फी को क्या हो गया आज कल बॉडी ढक कर क्यों चल रही है?’ एक ट्रोलर बोला, ‘इनके बाल देखकर ऐसा लग रहा है जैसे सोकर उठ के चले आई हैं।’ तो कोई बोला, ‘कान्स में उर्फी…कृपया कोई इसे पॉसिबल बना दे।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ