---विज्ञापन---

Deepika Padukone-Ranveer Singh की बेटी को बॉलीवुड से मिला आशीर्वाद, प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह किया ‘मुंह मीठा’

Deepika Padukone & Ranveer Singh Welcomes Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को अब बॉलीवुड की तरफ से भी बधाई मिल रही है। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी अब कपल को विश कर दिया है।

---विज्ञापन---

Deepika Padukone & Ranveer Singh Welcomes Baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पोस्ट के जरिए अपनी बेटी होने की खुशखबरी सभी फैंस के साथ भी शेयर कर दी है। रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा- वेलकम बेबी गर्ल। रणवीर सिंह और दीपिका के इस पोस्ट पर बॉलीवुड की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। जी हां इस पोस्ट के मिनटों में वायरल होते ही ना ही सिर्फ फैंस ने बल्कि बी-टाउन के सेलेब्स और दोनों के फ्रेंड्स ने भी इस पर बधाई देना शुरू कर दिया। चलिए आपको बताते हैं आखिर किन-किन ने दोनों को इस मौके पर बधाई दी है।

प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर-दीपिका को दी बधाई

रणवीर सिंह के पोस्ट को शेयर करते ही बॉलीवुड की ओर से कई सेलेब्स ने उनके पोस्ट पर रिएक्ट किया और बधाई दी। इन सेलेब्स में श्रद्धा कपूर, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा शामिल रहे। रणवीर सिंह के पोस्ट पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने लिखा- बधाई हो। प्रियंका चोपड़ा के अलावा दोनों को पूरे बॉलीवुड से ही इस खुशी के मौके पर गुड विशिज मिल रही हैं।

---विज्ञापन---

जोमाटो ने भी कपल को दी बधाई

बॉलीवुड सितारों की ही तरह रणवीर-दीपिका के इस खुशी के मौके पर पूरे भारत में उत्साह मनाया जा रहा है। फूड डिलीवरी ऐप जोमाटो ने भी इस मौके पर रणवीर सिंह के इस पोस्ट पर कमेंट किया। रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट करते हुए जोमाटो ने लिखा- मुंह मीठा किया जाए फिर। जोमाटो के इस कमेंट पर तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें फैंस की तरह से अब अलग-अलग रिएक्शन दीपिका-रणवीर को मिल रहे हैं।

---विज्ञापन---
Deepika Padukone & Ranveer Singh Welcomes Baby Girl

Deepika Padukone & Ranveer Singh Welcomes Baby Girl

Deepika Padukone & Ranveer Singh Welcomes Baby Girl

Deepika Padukone & Ranveer Singh Welcomes Baby Girl

दीपिका ने आज ही बेटी को दिया जन्म

आपको बता दें दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी को मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक बेबी हेल्दी है वहीं एक्ट्रेस की हालत भी ठीक हैं। ऐसा लग रहा है कि रणवीर और दीपिका को बप्पा का आशीर्वाद मिल गया है। गणेश उत्सव के दूसरे दिन ही इनके घर में खुशियों ने दस्तक दी है और अब रणवीर और दीपिका ने अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत कर दी है

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone बनीं मां, Ranveer Singh के घर आया बेटा या बेटी?

First published on: Sep 08, 2024 04:10 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola