हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने रॉयल अंदाज में दिखाई बेटी 'देवी' की झलक, दुआ संग फैमिली फोटो वायरल

Deepika Padukone Second Daughter Name Reveal: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. साथ ही नन्ही परी की पहली झलक भी शेयर की है. कपल की नई फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस क्यूट फोटो ने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की नई फैमिली फोटो हुई वायरल (Pic Credit- INSTAGRAM (deepikapadukone))

Deepika Padukone Second Daughter Name Reveal: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में एक नई फैमिली फोटो फैंस के साथ शेयर की है. इस फोटो में कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम भी रिवील किया है और नन्ही परी की पहली झलक भी दिखाई है. वहीं इस फोटो में कपल की बड़ी बेटी दुआ पादुकोण सिंह भी नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जैसे ही इस फैमिली फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, वैसे ही ये पोस्ट तेजी से वायरल हो गई. इस फोटो में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी दोनों बेटियों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं इस क्यूट फोटो पर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं. 

फैमिली फोटो हुई वायरल

दीपिका पादुकोण की इस फैमिली फोटो में रणवीर सिंह ने अपनी बड़ी बेटी दुआ पादुकोण सिंह को पकड़ा हुआ है. वहीं दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी को हाथों में लिया हुआ है. हालांकि कपल ने अपनी दूसरी बेटी का फेस अभी तक रिवील नहीं किया है. इस फोटो में बड़ी बहन दुआ अपनी छोटी बहन को किस करती नजर आ रही हैं. दीपिका और रणवीर की इस फैमिली फोटो ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर इस फोटो को उनके फैंस शेयर कर रहे हैं और फोटो पर प्यार भी लुटा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे; आरोपों को बताया गलत

विज्ञापन

दूसरी बेटी का नाम किया रिवील

फोटो के कैप्शन में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नाम भी रिवील किया है. कपल ने अपनी दूसरी बेटी का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है. दशहरे के मौके पर दूसरी बेटी का नाम रिवील करते हुए कपल ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘प्यार और भरपूरता. देवी पादुकोण सिंह.’ फैंस को कपल की दूसरी बेटी का नाम काफी पसंद आ रहा है. वहीं फैंस ने एक बात और नोटिस की है. दीपिका ने अपनी दोनों बेटियों का नाम अपने ही नाम की तरह D से रखा है.

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू की फिसली जुबान; बाद में मांगी माफी

विज्ञापन

कब-कब हुआ दोनों बेटियों का जन्म?

बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बड़ी बेटी दुआ का वेलकम 8 सितंबर 2024 को किया था. वहीं दीपिका ने दूसरी बेटी ‘देवी’ का वेलकम 19 सितंबर 2026 को किया. अब कपल की फैमिली कंप्लीट हो गई है. दोनों सितारे अपनी दोनों बेटियों के साथ अपनी लाइफ एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं. वहीं कपल ने अपनी पहली बेटी का नाम भी इसी तरह से रिवील किया था, जिस तरह से अपनी छोटी बेटी का नाम रिवील किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola