Deepika Padukone Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में बाफ्टा अवॉर्ड्स (BAFTA Awards 2024) में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस बीच एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के पांच साल बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजने वाली है। खबर यह भी है कि एक्ट्रेस का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है और जल्द ही वह मां बनेंगी।
करीबी सूत्र ने दी जानकारी
द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने दी है। सूत्र का कहना है कि दीपिका और रणवीर ने खुद इस गुडन्यूज को उनके साथ शेयर किया है कि वह जल्द ही अपने पहले बेबी का वेलकम करेंगे।
दीपिका का चल रहा ट्राइमेस्टर
सूत्र ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि इन दिनों दीपिका पादुकोण का दूसरा ट्राइमेस्टर चल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में दीपिका बाफ्टा अवॉर्ड्स में शामिल हुई थीं। इसके बाद से ही उनका लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है कि बाफ्टा अवॉर्ड्स शो के दौरान एक्ट्रेस का बेबी बंप दिखाई दे रहा है।
फिलहाल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ से प्रेग्नेंसी रूमर्स पर अब तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि फैंस दोनों की तरफ से इस गुडन्यूज सुनने के लिए बेकरार हैं। अब इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।
दीपिका-रणवीर का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह साल 2018 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पिछले दिनों ही एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि हम इंतजार कर रहे हैं कि कब हम अपना परिवार शुरू करेंगे। फिलहाल एक्ट्रेस की मां बनने की खबर आने के बाद से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें ‘फाइटर’ में देखा गया था। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ ‘कल्कि 2898 AD’ में दिखाई देंगी।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines