BAFTA में Deepika Padukone ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तो ओपेनहाइमर की झोली में आए कई अवॉर्ड

BAFTA Awards 2024: बाफ्टा अवॉर्ड (BAFTA Awards 2024) के विनर्स की लिस्ट आ गई है। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं।

BAFTA Awards 2024

BAFTA Awards 2024, image credit- Google

विज्ञापन

BAFTA Awards 2024: फिल्मी सितारों के लिए कई अवॉर्ड्स ऐसे होते हैं, जिनका वो बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन्हीं में से एक है बाफ्टा अवॉर्ड (BAFTA Awards 2024), जिसे ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स के नाम से भी जाना जाता है। इस अवॉर्ड सामरोह में बेस्ट फिल्मों को सम्मानित किा जाता है। इस बार BAFTA Awards 2024 की खास बात ये रही कि इसे ना सिर्फ हॉलीवुड सितारों बल्कि बी-टाउन की हसीना दीपिका पादुकोण ने भी प्रेजेंट किया। इस इवेंट में जहां दीपिका पादुकोण बला की खूबसूरत बनकर पहुंची थी, तो वहीं फिल्म ओपेनहाइमर ने भी कई अवॉर्ड अपने नाम किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

विज्ञापन

BAFTA Awards 2024 के विनर्स की लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म- ओपेनहाइमर
  • बेस्ट डायरेक्टर- क्रिस्टोफर नोलन (क्रिस्टोफर नोलन)
  • स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स- पूअर थिंग्स
  • सपोर्टिंग एक्टर- रॉबर्ट डाउनी जूनियर (ओपेनहाइमर)
  • सपोर्टिंग एक्ट्रेस- द होल्ड ओवर्स (डेवाइन जॉय रैंडोल्फ)
  • मेक-अप एंड हेयर- पूअर थिग्स
  • कॉस्ट्यूम डिजाइन- पूअर थिंग्स
  • प्रोडक्शन डिजाइन- पूअर थिंग्स
  • सिनेमेटोग्राफी- ओपनहाइमर
  • डॉक्यूमेंट्री- 20 डेज इन मारियुपोल
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म- द जोन ऑफ इंट्रस्ट
  • आउटस्टैंडिंग डेब्यू ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर- अर्थ ममा
  • ओरिजनल स्कोर- ओपनहाइमर
  • लीडिंग एक्ट्रेस- एम्मा स्टोन (पूअर थिंग्स)
  • लीडिंग एक्टर- सिलियन मर्फी
  • एडिटिंग- ओपनहाइमर

विज्ञापन

बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई दीपिका पादुकोण 

बता दें कि भारत में इस अवॉर्ड फंक्शन (BAFTA Awards 2024) को 19 फरवरी की सुबह 12.30 बजे आयोजित किया गया। वहीं, भारत से बतौर प्रेजेंटर के तौर पर दीपिका पादुकोण ने इस इवेंट में खूब लाइमलाइट बटोरी। फैंस एक्ट्रेस के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस इवेंट से सामने आई दीपिका की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका ने शेयर किया अपना लुक

बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद इस लुक को शेयर किया है, जिस पर यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि आप बेहद सुंदर लग रही हो। दूसरे यूजर ने लिखा कि शानदार लुक। तीसरे यूजर ने लिखा कि इससे ज्यादा सुंदर क्या ही होगा। इस तरह के कमेंट्स करके यूजर अब एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस

वहीं, इन दिनों दीपिका अपनी फिल्म फाइटर को लेकर भी चर्चा में है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाकर रखी और ये फिल्म दर्शकों को खूब पसंद भी आई। फिल्म में दीपिका के अलावा कई बड़े सितारों थे। रिपोर्ट्स की मानें तो 25 दिनों में इस फिल्म ने 206.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में खूब जगह बनाई और जमकर वाहवाही लूटी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ