Deepika Padukone Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले काफी समय से चर्चा में है. पहले वह शिफ्ट में काम करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं और संदीप रेड्डी वांगा ने उनकी शर्तों को अस्वीकार करते हुए फिल्म से बाहर कर दिया. इसके बाद अब वह प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो गई हैं. प्रोडक्शन हाउस की ओर से ऐलान किया गया कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जिसके बाद तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे. इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक पोस्ट चर्चा में आ गई, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने मेकर्स को जवाब दिया है. हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का जिक्र नहीं किया है.
दरअसल, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म का ऐलान भी कर दिया है. वह उनके साथ छठी फिल्म कर रही हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म से डेब्यू करने से पहले सीखा था कि फिल्म बनाने का एक्सपीरियंस और जिन लोगों के साथ काम करते हैं वही सबसे ज्यादा मायने रखता है.
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की बंपर कमाई, Ajey और Nishaanchi का कैसा रहा हाल?
दीपिका पादुकोण की पोस्ट
अगर दीपिका की पोस्ट की बात की जाए तो इसमें उन्होंने किंग खान के हाथ में हाथ डाले हुए एक फोटो शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान लगभग 18 साल पहले उन्होंने मुझे पहली सीख दी थी कि फिल्म बनाने का अनुभव और आपके साथ काम करने वाले लोग, उसकी सफलता से कहीं ज्यादा जरूरी होते हैं. मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं और तब से अपने हर फैसले में इसे साथ लेकर चली हूं और शायद यही वजह है कि हम अपनी छठी फिल्म बनाने के लिए फिर से साथ हैं?’
दीपिका पादुकोण ने मेकर्स को दिया जवाब?
अब उनकी इस पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि अभिनेत्री ने ‘कल्कि 2’ मेकर्स को जवाब दिया है. हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का जिक्र नहीं किया है. लेकिन, एक बात तो क्लियर है कि उन्हें अपने फैसले पर किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है.
यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD 2 से क्यों बाहर हुईं Deepika Padukone, क्या है सच?
शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
आपको बता दें कि ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद दीपिका, शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम कर रही हैं. ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद फैंस एक बार फिर से दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ‘किंग’ में शाहरुख खान और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अभय वर्मा और रानी मुखर्जी भी हैं, जो अहम रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: ‘जॉली एलएलबी’ की फ्रेंचाइजी से कितनी अलग है तीसरी किस्त, जानिए ट्रैक पर लौट पाएंगे अक्षय कुमार?
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
32 mins agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
2 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
2 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
3 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
3 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
21 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
21 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines