'18 साल पहले मुझे सिखाया था कि…', क्या 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स को दिया है दीपिका ने जवाब?

Deepika Padukone cryptic Post After Exit From Kalki 2898 AD: दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद अब एक्ट्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा आ गई है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के मेकर्स को जवाब दिया है.

Deepika Padukone, Deepika Padukone Pens cryptic Post, Deepika Padukone viral Post

दीपिका पादुकोण की पोस्ट वायरल (Photo- Deepika Padukone/Instagram)

Deepika Padukone Instagram Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले काफी समय से चर्चा में है. पहले वह शिफ्ट में काम करने को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं और संदीप रेड्डी वांगा ने उनकी शर्तों को अस्वीकार करते हुए फिल्म से बाहर कर दिया. इसके बाद अब वह प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो गई हैं. प्रोडक्शन हाउस की ओर से ऐलान किया गया कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जिसके बाद तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे. इन सबके बीच एक्ट्रेस की एक पोस्ट चर्चा में आ गई, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने मेकर्स को जवाब दिया है. हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का जिक्र नहीं किया है.

दरअसल, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने के बाद दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म का ऐलान भी कर दिया है. वह उनके साथ छठी फिल्म कर रही हैं. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि शाहरुख खान की फिल्म से डेब्यू करने से पहले सीखा था कि फिल्म बनाने का एक्सपीरियंस और जिन लोगों के साथ काम करते हैं वही सबसे ज्यादा मायने रखता है.

दीपिका पादुकोण की पोस्ट

अगर दीपिका की पोस्ट की बात की जाए तो इसमें उन्होंने किंग खान के हाथ में हाथ डाले हुए एक फोटो शेयर की है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘ओम शांति ओम की शूटिंग के दौरान लगभग 18 साल पहले उन्होंने मुझे पहली सीख दी थी कि फिल्म बनाने का अनुभव और आपके साथ काम करने वाले लोग, उसकी सफलता से कहीं ज्यादा जरूरी होते हैं. मैं इससे पूरी तरह से सहमत हूं और तब से अपने हर फैसले में इसे साथ लेकर चली हूं और शायद यही वजह है कि हम अपनी छठी फिल्म बनाने के लिए फिर से साथ हैं?’

Deepika Padukone Post

दीपिका पादुकोण ने मेकर्स को दिया जवाब?

अब उनकी इस पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि अभिनेत्री ने ‘कल्कि 2’ मेकर्स को जवाब दिया है. हालांकि, इसमें उन्होंने किसी का जिक्र नहीं किया है. लेकिन, एक बात तो क्लियर है कि उन्हें अपने फैसले पर किसी भी तरह का कोई पछतावा नहीं है.

शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका

आपको बता दें कि ‘कल्कि 2’ और ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद दीपिका, शाहरुख के साथ फिल्म ‘किंग’ में काम कर रही हैं. ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद फैंस एक बार फिर से दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं. ‘किंग’ में शाहरुख खान और दीपिका के अलावा अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अभय वर्मा और रानी मुखर्जी भी हैं, जो अहम रोल प्ले करते हुए नजर आने वाले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ