Deepika Padukone First Look Poster From Fighter: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। इन दिनों अभिनेत्री अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर खूब चर्चा में है।
इस बीच अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ के पहले लुक पोस्टर को शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। बता दें कि अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ में दीपिका ‘स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़’ के किरदार में नजर आने वाली है।
यह भी पढ़ें- सुपरस्टार अभिनेत्री से बनी थीं ‘अम्मा’, अपमान हुआ तो ‘द्रोपदी’ बन लिया बदला
Fighter से आया Deepika Padukone का पहला लुक
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ से अपना पहला लुक पोस्टर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है कि स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़, कॉल साइन: मिन्नी, डेजिग्नेशन: स्क्वाड्रन पायलट, यूनिट: एयर ड्रेगन #FighterOn25thJan #फाइटर। एक्ट्रेस का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। वहीं, फैंस भी अभिनेत्री के लुक पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि लैडी कैप्टन। दूसरे यूजर ने लिखा कि बेसब्री से फिल्म का इंतजार। तीसरे यूजर ने लिखा कि इसे जल्दी रिलीज करो। इस तरह के कमेंट्स फैंस एक्ट्रेस के लुक पर कर रहे हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती है। पोस्टर में एक्ट्रेस के लुक को देखकर यूजर्स काफी इंप्रेस हुए हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ अगले साल 2024, 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
बड़े पर्दे पर पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे ऋतिक रोशन
बताते चलें कि अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ से ऋतिक रोशन पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों को बेसब्री से इस जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है। वहीं, फिल्म का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। साल 2024 के शुरू में रिलीज होने वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन फैंस में इसके लिए एक्साइटमेंट बनीं हुई है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
4 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
4 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines