सुपरस्टार अभिनेत्री से बनी थीं 'अम्मा', अपमान हुआ तो 'द्रोपदी' बन लिया बदला
Jayalalithaa Death Anniversary: जयललिता एक ऐसा नाम है, जो ना सिर्फ फिल्म बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी चमका।
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar

Jayalalithaa Death Anniversary: आज यानी 5 दिसबंर को तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की पुण्यतिथि है। जयललिता एक ऐसा नाम है, जो ना सिर्फ फिल्म बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी चमका।
तमिलनाडु में ‘अम्मा’ के नाम से जानी जाने वाली जयललिता का नाम देश के उन लोगों में शामिल था, जिन्होंने अपने संघर्ष के बल पर हर चीज हासिल की थी।

Jayalalithaa
जयललिता ने अपनी मेहनत के दम पर लोगों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। आज भले ही वो हमारे बीच नहीं है, लेकिन हर किसी के दिल में आज भी जिंदा है। अपने दम पर रास्ता बनाने वाली जयललिता राजनीति कैनवस में चमकने से पहले फिल्मी कैनवस की मल्लिका रही। जयललिता दक्षिण भारत की पहली हिरोइन थीं जिन्होंने स्कर्ट पहनकर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने हमेशा अपनी मेहनत से हर मुकाम हासिल किया।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Jayalalithaa
जयललिता ने साल 1965 से 1972 के दौरान ज्यादातर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की थीं, जिसमें वो साड़ी में कम स्कर्ट में ज्यादा नजर आती थीं। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और राजनैतिक में कदम रखा। हालांकि, जब वो राजनीति में आईं तो उनका दूसरा रूप दुनिया के सामने आया और लोगों ने उन्हें ‘अम्मा’ के रूप में जाना।
एक बार ऐसा हुआ था कि जब सदन में एक मुद्दे को लेकर बहस हुई तो जब जयललिता सदन से निकलने लगीं, तो डीएमके के एक सदस्य ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उस दौरान उसने उनकी साड़ी इस तरह से खींची कि उनका पल्लू गिर गया। ये घटना जयललिता के लिए मामूली घटना नहीं थी, उन्होंने उसी टाइम सबके सामने कसम खाई कि अब वो तभी यहां कदम रखेंगी, जब वो महिलाओं के लिए सुरक्षित हो जाएगा। जयललिता के साथ ये शर्मनाक हरकत करने वालों को एआईडीएमके के नेताओं ने बहुत पीटा था। इसके बाद जयललिता सीएम बनकर ही विधानसभा भवन पहुंची थीं और अपने आप को उन्होंने द्रोपदी संबोधित किया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: