हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Deepika Padukone ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पत्नी की केयर करते नजर आए Ranveer Singh

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और उनके पति भी उनका ख्याल रखते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone ने दिखाया बेबी बंप

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले एक्ट्रेस ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 सूची में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में छाई रही। आज 5वें चरण में मुंबई में भी हो रही है, ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपना-अपना वोट डालने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर स्टार्स के वीडियोज छाए हुए हैं। इस बीच अभिनेत्री दीपिका भी अपने पति संग वोट डालने पहुंची है, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

हाल ही में दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया। एक्ट्रेस का ये वीडियो वोटिंग के दौरान का है। वीडियो में एक तरफ जहां पति रणवीर सिंह अपनी पत्नी का ध्यान रखते नजर आ रहे हैं, तो वहीं, दीपिका भी अपने बेबी बंप की केयर करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस की चाल और उनके एक्सप्रेशन साफ जाहिर कर रहे हैं कि दीपिका मां बनने वाली है और इसका सीधा-साफ मतलब ये है कि एक्ट्रेस की सेरेगोसी की अफवाहें झूठी हैं।

झूठी हैं सेरेगोसी की अफवाहें 

दरअसल, हाल ही में दीपिका का एक वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर लोगों ने कहा कि दीपिका सेरेगोसी के जरिए मां बनने वाली हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर ये सब कहने वालों का मुंह बंद हो गया है। वहीं, वीडियो को देखकर फैंस भी इस पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि आप दोनों में कितना प्यार है। दूसरे यूजर ने लिखा कि अब हैटर्स का मुंह बंद। तीसरे यूजर ने कहा कि आप अपना ध्यान रखो। एक और यूजर ने कहा कि आपको बहुत बधाई। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस को इंतजार

बता दें कि दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘फाइटर’ में बॉक्स ऑफिस पर देखा गया था। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर कमाल का काम किया और जमकर नोट छापे। वहीं, अब फैंस को एक्ट्रेस की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्मों में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ और ‘सिंघम अगेन’ हैं। देखने वाली बात होगी कि ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं। बता दें कि इन दोनों ही फिल्मों कई बड़े सितारे हैं। ऐसे में फैंस को बेकरारी से इन फिल्मों का इंतजार है। हालांकि फिल्मों के रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा कि इन्होंने कितनी कमाई की है।

यह भी पढ़ें- पैसों के लिए मांगी ‘भीख’, सुने बदसूरती के ताने, स्टूडियो के बाहर खड़ी रहती थी एक्ट्रेस, TV की इस हसीना को पहचाना?

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola