Deepika Padukone Copied Orry Signature Pose: बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते ‘ओरी’ जहां भी जाते हैं, वहां अपना सिग्नेचर पोज देना नहीं भूलते। फिर चाहे अंबानी परिवार का कोई इवेंट हो या फिर कोई और फंक्शन। सोशल मीडिया पर ओरी के इस पोज की खूब चर्चा भी होती है। पिछले दिनों ओरी अनंत-राधिका की शादी में बिजी थे। कपल की शादी में ओरी ने खूब फोटोज खिंचवाए और वीडियो बनवाए, लेकिन इंटरनेट पर ओरी की एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है, जो लोगों को ध्यान खींच रही है।
दीपिका ने कॉपी किया ओरी का सिग्नेचर पोज
दरअसल, अनंत-राधिका की शादी में कई बड़ी हस्तियां आई थीं। पूरा बॉलीवुड सदी की सबसे महंगी शादी का गवाह बना। जाहिर-सी बात है कि इतना बड़ा इवेंट हो और इतने सारे सितारों के बीच ओरी अपना सिग्नेचर पोज न दें। जी हां, अनंत-राधिका की शादी से ओरी के की फोटोज सामने आए, जिसमें वे सेलेब्स के साथ अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आए, लेकिन जब बात दीपिका पादुकोण की आई तो एक्ट्रेस ने पूरा मामला ही पलट दिया। एक्ट्रेस ने ओरी का सिग्नेचर पेज कॉपी कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो
जी हां, दीपिका पादुकोण ने ओरी के सिग्नेचर पोज को कॉपी करते हुए उन्हीं के साथ फ्लॉन्ट किया। वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दीपिका, ओरी के सीने पर हाथ रखकर बेहद कातिल नजरों के साथ पोज दे रही हैं। दोनों का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही नेटिंजस इसके जमकर मजे भी ले रहे हैं।
यूजर्स ने ऐसे लिए दीपिका-ओरी के मजे
एक यूजर ने वायरल फोओ पर कमेंट करते हुए लिखा कि वाह क्या बात है, दीपिका ने ओरी को ही कॉपी कर लिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि ओरी का सिग्नेचर पोज दीपिका ने ले लिया। तीसरे यूजर ने कहा कि इसको कहते हैं जैसे को तैसा। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स वायरल फोटो को देखकर कर रहे हैं और दीपिका-ओरी दोनों के खूब मजे ले रहे हैं।
अंनत-राधिका की शादी
गौरतलब है कि 12 जुलाई से अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन चल रहे थे। न सिर्फ फिल्मी दुनिया के सितारे, बल्कि देसी-विदेशी मेहमान अनंत-राधिका की शादी में आए। कपल की शादी में हर किसी ने अपना जलवा दिखाया। वहीं मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस शादी में अंबानी परिवार ने दिल खोलकर पैसा लुटाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है अनंत-राधिका की शादी में टोटल 5000 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।
यह भी पढ़ें- नीला-पीला ही नहीं गुलाबी बैंड भी है…. Anant-Radhika की शादी में स्टार्स के हाथ पर बंधे बैंड का मतलब क्या?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
6 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
8 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
10 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
12 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
12 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
13 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
14 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines