नीला-पीला ही नहीं गुलाबी बैंड भी है.... Anant-Radhika की शादी में स्टार्स के हाथ पर बंधे बैंड का मतलब क्या?

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हर एक चीज पर लोगों की नजर थी। इंटरनेट पर अब इस बात की चर्चा हो रही है कि शादी में नजर आए सेलेब्स के हाथ पर बैंड का क्या मतलब है?

Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding

Anant-Radhika Wedding: मशहूर बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका मर्चेंट की शादी की फोटोज से पूरा सोशल मीडिया अटा पड़ा है। इस शादी में हर एक चीज का बेहद खास मतलब था। फिर चाहे वो छोटी चीज हो या फिर कोई बड़ी चीज। अनंत-राधिका की शादी में आए सितारों की कलाई पर अलग-अलग रंग के बैंड नजर आए। हालांकि किसी को ये समझ नहीं आया कि आखिर सेलेब्स ने ये बैंड क्यों पहने थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इसकी वजह सामने आ गई है।

रेडिट पर शुरू हुई चर्चा

दरअसल, हर जगह इस शादी की चर्चा हो रही है, तो ऐसे में जाहिर है कि हर कोई चीज पर लोगों की नजरें हों। अब रेडिट यूजर्स की नजर इस स्पेशल बैंड पर पड़ी, तो रेडिट पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। जी हां, रेडिट यूजर्स ने अंबानी की शादी में नजर आए इस बैंड का अलग-अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया। हालांकि इस बैंड को लेकर अंबानी फैमिली के करीबी सूत्र ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन अब भई यूजर्स तो यूजर्स हैं, उन्होंने इसको लेकर तरह-तरह के कयास जरूर लगाए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने निकाला अलग-अलग मतलब

जी हां, रेडिट यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सिर्फ नीला और गुलाबी बैंड ही नहीं था बल्कि येलो कलर का भी बैंड था। एक यूजर ने दावा करते हुए कहा कि ऐसा हो सकता है कि सेलेब्स की कलाई पर नजर आ रहा गुलाबी बैंड पैरेंट्स के साथ बच्चे होंगे, शायद ये बताता है। हालांकि इसको लेकर कुछ भी पक्का नहीं है।

दूसरे यूजर ने इसका लेकर दावा किया कि हो सकता है ये वेज और नॉनवेज खाने के लिए हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि रेड कलर का बैंड भी है, जो बिरलाज को दिया गया है। एक और यूजर ने कहा कि हो सकता है कि खाने का इंतजाम दो हॉल में किया गया है और क्राउड को मैनेज करने के लिए ऐसा किया गया हो।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

असली मिनिंग अभी नहीं आया सामने 

हालांकि बैंड के बांधने का एक मतलब ये भी निकाला जा रहा है कि कौन कहां बैठेगा। इवेंट में किसी को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर ये बैंड बांधे होंगे, लेकिन अंबानी की शादी में नजर आए इन बैंड्स का साफ मतलब अभी भी साफ नहीं हुआ है। हालांकि लोग इसको लेकर तरह-तरह का दावा जरूर कर रहे हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर इन बैंड्स का क्या मतलब था?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ