Deepika Padukone Ranveer Singh Baby: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल है। फाइनली आज इस कपल का इंतजार खत्म हो गया है और दोनों की लाइफ में एक नन्हा मेहमान आ गया है। दीपवीर अब पेरेंट्स बन चुके हैं। पेरेंट्स बनने की खुशी तो इन्हें है ही, लेकिन साथ ही रणवीर सिंह का एक बड़ा सपना भी आज पूरा हो गया है। दीपिका ने आज उन्हें वो तोहफा दिया है जिसके लिए वो सालों से मन्नत मांग रहे थे।
जब रणवीर ने बताया था बेटा चाहिए या बेटी
दरअसल, अब रणवीर सिंह का एक पुराना क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने टीवी शो में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी? दरअसल, रणवीर सिंह जब The Big Picture होस्ट कर रहे थे तब उन्होंने नेशनल टीवी पर एक ख्वाहिश रखी थी जिसके बाद फैंस भी चौंक गए थे। एक्टर ने अपने बच्चे को लेकर इतनी खुलकर बात की थी कि फैंस सोच में पड़ गए थे कि अभी तो उन्होंने शादी की ही है और अभी से वो बेबी प्लानिंग करने लगे।
क्लिप में एक्टर की ख्वाहिश को लेकर हुआ खुलासा
दरअसल, इस शो में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए रणवीर सिंह ने रिवील करते हुए कहा था कि ‘भाई साहब आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना… आप उसके बेबी फोटोज देखो, मैं तो रोज कहता हूं एक ऐसी बेबी दे दे मुझे बस, मेरी लाइफ सेट हो जाए।’ अब उनका ये क्लिप वायरल हो गया है। रणवीर सिंह को शुरू से एक बेटी चाहिए थी और अब दीपिका ने उनकी ये विश भी पूरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल को एक बेटी हुई है और दोनों बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone बनीं मां, Ranveer Singh के घर आया बेटा या बेटी?
दीपिका ने पूरा किया रणवीर का सपना
रणवीर सिंह बेटी के पिता बनने के बाद खुशी के मारे फुले नहीं समां रहे हैं। लगता है भगवान ने उनकी ये इच्छा पूरी कर के उनकी खुशियां दौगुनी कर दी हैं। वहीं, अभी तक कपल का कोई पोस्ट सामने नहीं आया है और फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है। हर कोई इस वक्त रणवीर और दीपिका की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इतंजार करते हुए इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजरे गड़ाए बैठा है।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
8 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
10 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
11 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
12 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines