Birthday Special: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी रही हैं जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से ही ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बना ली. ये एक्ट्रेस आज फिल्म इंडस्ट्री में राज कर रही हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड स्टार बन गई थीं. इसके बाद एक ही सुपरस्टार के साथ इस एक्ट्रेस ने 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गईं. जी हां हम बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण की. कल यानी 5 जनवरी को एक्ट्रेस अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए इस खास मौके पर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के बारे में जानते हैं.
डेब्यू से ही जीता दिल
बैडमिंटन स्टार प्रकाश पादुकोण के घर में जन्मीं दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से की थी. साल 2006 में आई ‘ऐश्वर्या’ फिल्म से एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया. साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से दीपिका ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की थी. ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और इसके बाद दीपिका बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस बन गई थीं.
यह भी पढ़ें: ‘मैं खुद आई हूं…’, नेहा सिंह राठौर पति संग पहुंची थाने; पहलगाम हमले पर सिंगर ने दिया था विवादित बयान
इन फिल्मों से बनी स्टार
फराह खान के डायरेक्शन में बनी ‘ओम शांति ओम’ के लिए दीपिका को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद एक्ट्रेस साल 2009 में आई ‘लव आज कल’ में नजर आईं. फिल्म में सैफ अली खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद गया था. इसके बाद ‘कॉकटेल’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’, ‘पद्मावती’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘छपाक’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में दीपिका ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली. दीपिका एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. साल 2017 में एक्ट्रेस ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ में नजर आई थीं.
यह भी पढ़ें: Salman Khan के घर आई खुशियां, भांजे Ayaan Agnihotri ने की सगाई, फोटोज हुईं वायरल
शाहरुख खान संग 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की जोड़ी शाहरुख खान के साथ सुपरहिट रही है. डेब्यू फिल्म से ही शाहरुख खान के साथ काम करने वालीं दीपिका उनके साथ 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी हैं. इनमें ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयर’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. अब साल 2026 में भी दीपिका एक बार फिर शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines