Salman Khan के घर आई खुशियां, भांजे Ayaan Agnihotri ने की सगाई, फोटोज हुईं वायरल

Ayaan Agnihotri: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. सलमान खान के घर फिर से खुशियां आई हैं. जी हां, सलमान के भांजे ने सगाई कर ली है, जिसकी फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं.

Ayaan Agnihotri

Ayaan Agnihotri. image credit- social media

Ayaan Agnihotri: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर खुशियों ने फिर से दस्तक दे दी है. जी हां, हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान पेरेंट्स बने हैं, जिसके बाद खान परिवार ने खूब जश्न मनाया. अब सलमान खान के के भांजे अयान अग्निहोत्री अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. अयान अग्निहोत्री ने सगाई कर ली है और इसकी फोटोज अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

अयान अग्निहोत्री ने शेयर की फोटोज

अयान अग्निहोत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में देखा जा सकता है कि अयान और उनकी गर्लफ्रेंड टीना दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रहे हैं. टीना और अयान की जोड़ी फैंस को भी बेहद पसंद आ रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए अयान ने इसके कैप्शन में लिखा कि 2025 में मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

अयान के पोस्ट में क्या-क्या?

अयान ने जो फोटोज शेयर की है, उनमें पहली फोटो में वो अपनी गर्लफ्रेंड को हग करते नजर आ रहे हैं. दूसरे फोटो में टीना अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं. तीसरी तस्वीर में सेलिब्रेशन की धूम नजर आ रही है. चौथी फोटो में कपल साथ में नजर आ रहा है. पांचवीं फोटो में दोनों की बैकसाइड नजर आ रही है. 6वीं फोटो में टीना अपना फेस कवर कर रही हैं और रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं.

इंटरनेट पर फोटोज हो रही वायरल

इसके अगले वाली फोटो में अयान, टीना को किस करते नजर आ रहे हैं. इसके आगे दोनों हाथ जोड़कर विश मांगते नजर आए और आखिरी फोटो में दोनों हग किए हुए हैं. अब अयान का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और यूजर्स कपल को उनकी सगाई के लिए जमकर बधाई देने में लगे हुए है. हर कोई इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं अयान अग्निहोत्री?

अयान अग्निहोत्री की बात करें तो आपको बता देते हैं कि अयान, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और अतुल अग्निहोत्री के बेटे हैं. अतुल अग्निहोत्री पॉपुलर अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं. वहीं, अगर अयान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था और उनका पहला गाना ‘पार्टी फीवर’ था. अब अयान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ