Deepika Padukone, Ranveer Singh: बॉलीवुड का फेमस कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से पेरेंट्स बन गए हैं. दीपिका और रणवीर के घर फिर से बेटी का जन्म हुआ है. कपल ने खुद पोस्ट शेयर करके फैंस के साथ ये न्यूज शेयर की है. खबर मिलते ही फैंस भी खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं और हर कोई कपल को बधाई दे रहा है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दी जानकारी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कपल ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी फैंस को दी है. पोस्ट को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में नजर वाला इमोजी भी बनाया गया है. जैसे ही कपल का पोस्ट आया, तो सेलेब्स से लेकर फैंस और यूजर्स ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.
---विज्ञापन---
वेलकम बेबी गर्ल
पोस्ट की बात करें तो इस पोस्ट में छोटे बच्चे के पैर का निशान बना हुआ है. साथ ही लिखा है कि वेलकम बेबी गर्ल 19.9.2026. दुआ, दीपिका और रणवीर. गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले दीपिका और रणवीर ने अपनी फैमिली फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थी. इस दौरान बेटी दुआ भी नजर आई थीं और दीपिका ने अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया था.
पहली बेटी दुआ का जन्म
वहीं, अगर दीपिका और रणवीर की पहली बेटी दुआ की बात करें तो दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को मुंबई के एच. एन. रिलायंस अस्पताल में हुआ था. इसके बाद कपल ने नवंबर 2024 में सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था और बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम 'दुआ पादुकोण सिंह' (Dua Padukone Singh) रखा है.
---विज्ञापन---
'दुआ' का अर्थ
वहीं, अगर इसके मिनिंग की बात करें तो 'दुआ' का अर्थ प्रार्थना या मन्नत होता है क्योंकि कपल का मानना है कि वो उनकी दुआओं का ही खूबसूरत फल है. अब कपल दूसरी बेटी के भी पेरेंट्स बन गए हैं. देखने वाली बात होगी कि कपल अपनी दूसरी बेटी का क्या नाम रखता है. हालांकि, इसके लिए अभी फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है.
कपल की शादी
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने 14 और 15 नवंबर, 2018 को शादी की थी. कपल की शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों (कोंकणी और सिंधी) से संपन्न हुई थी. दोनों ने इटली के लेक कोमो (Lake Como) में स्थित 'विला डेल बालबियानेलो' (Villa del Balbianello) में एक बेहद प्राइवेट और आलीशान डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. इस शादी में केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 37 मिनट की वो फिल्म, जिसकी कहानी ने जीता लोगों का दिल, आपने देखी है
---विज्ञापन---