Deepika Padukone ने फिर बढ़ाया देश का मान, Academy Museum Gala ऑस्कर में शामिल होने वाली बनी पहली इंडियन एक्ट्रेस

Academy Museum Gala: बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फैंस में अलग ही जलवा है।

Academy Museum Gala 2023

instagram

Academy Museum Gala 2023: बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फैंस में अलग ही जलवा है। दर्शकों को एक्ट्रेस की एक्टिंग बेहद पसंद आती है।

विज्ञापन

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा दिखा चुकी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर से देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए एक्ट्रेस एक बार फिर से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

Whtasapp Channel Logo Template

विज्ञापन

2023 एकेडमी म्यूजियम गाला

बता दें कि बीते दिन यानी 3 दिसंबर 2023 को दीपिका पादुकोण ने 2023 एकेडमी म्यूजियम गाला (2023 Academy Museum Gala) इवेंट में शिरकत की। इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद एक्ट्रेस इस इवेंट में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली एक्ट्रेस बन गई हैं। सोशल मीडिया पर इस इवेंट से दीपिका का फोटो जमकर वायरल हो रहा है और सभी उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक्ट्रेस का लुक

वहीं, इवेंट से एक्ट्रेस के लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि इस इवेंट में उन्होंने ब्लू गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। इतना ही नहीं बल्कि इस साल के शुरू में भी दीपिका ने देश को गौरवान्वित किया था। एक्ट्रेस ने ऑस्कर में इंडियन गाने को प्रेजेंट करने के लिए मंच पर कदम रखते हुए इतिहास रचा था। वहीं, अब इस साल के अंत में भी अभिनेत्री ने ऐसा ही कुछ करते हुए देश का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच है एकेडमी म्यूजियम गाला

बता दें कि एकेडमी म्यूजियम गाला ऑस्कर के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंच है जो एक ही बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाता है। वहीं, इसमें जाकर भी दीपिका ने देश का मान बढ़ाया है। बता दें कि दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस साल के शुरू में आई फिल्म ‘पठान’ में नजर आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की। अब एक्ट्रेस, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाली हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ