Deepika and Ranveer: बी-टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने एक बार फिर से भारत के सभी लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस को रविवार के फाइनल मैच से पहले इकर कैसिलस (Iker Casillas) के साथ फीफा वर्ल्ड कप (2022 FIFA World Cup 2022) ट्रॉफी से पर्दा उठाने के लिए चुना गया।
वहीं इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस के इस खास मौके पर उनके सबसे बड़े फैन यानी उनके पति रणवीर सिंह भी वहां मौजूद थे, जो उनपर अपना प्यारा बरसा रहे थे।
और पढ़िए – अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर आउट, दमदार किरदार में तब्बू
यहां देखें वीडियो
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर इस खास मौके की कुछ तस्वीरों को साझा किया है। साथ में उन्होंने काफी प्यारा नोट भी दीपिका के लिए लिखा है। उन्होंने अपनी पहली स्टोरी में स्टेडियम और बड़ी स्क्रीन का वीडियो साझा किया, जिसमें हम दीपिका पादुकोण को फीफा विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाते हुए देख सकते हैं। इस किस्से को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘गर्व से भर रहा हूं। यह मेरा बच्चा है।’
और पढ़िए – ‘भोला’ का मोशन पोस्टर आउट, अजय देवगन का दिखा अलग अंदाज
अगली कहानी में भी वीडियो जारी किया है और रणवीर चिल्लाते हुए, ‘लव यू दीपू!’ कह रहे हैं। उन्होंने यह भी लिखा, ‘बस उसकी जांच करो! दुनिया के सबसे बड़े मंच पर जगमगाता हुआ!’ अगली कहानी में उन्होंने कहा था, ‘वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ मेरी ट्रॉफी।’ उन्होंने दीपिका को गले लगाते हुए एक वीडियो भी साझा किया क्योंकि वे फाइनल मैच और जीत की जस्न को एक साथ देख रहे थे।
दीपिका पादुकोण का वर्क फ्रंट
एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘सर्कस’ में एक कैमियो करते दिखाई देगीं , जो 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है। इसके बाद दीपिका यश राज फिल्म्स की एक्शन फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिर 2023 में, वह फिल्म निर्माता नाग अश्विन की एक अनटाइटल्ड फिल्म में प्रभास के साथ स्क्रिन शेयर करेंगी। 2024 में, वह ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ में भी अभिनय करेंगी।
रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट पर एक नजर डाले तो वो सर्कस के बाद करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। बाद में वह फिल्म ‘तख्त’ में नजर आएंगे।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
44 mins ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
2 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
4 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
5 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
6 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
7 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
7 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
8 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
8 hrs agoKBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines