Deepak Tijori Accuses Mohit Suri: बॉलीवुड गलियारों से अब एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आई है। अब एक मशहूर एक्टर ने बॉलीवुड के बड़े डायरेक्टर पर संगीन आरोप लगाया है। दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) जो बॉलीवुड में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी अपनी किस्मत आज़मा चुके हैं अब उन्होंने ‘आशिकी 2’ के डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) पर चोरी का इल्जाम लगाया है। एक्टर ने कुछ ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई चौंक उठेगा। चलिए जानते हैं कि ये चोरी का माज़रा क्या है।
यह भी पढ़ें: क्या Tamannaah Bhatia नहीं हैं शादी के लिए तैयार? Vijay Varma बोले, ‘माताजी को जवाब नहीं दे पा रहा’
दीपक ने भट्ट को सुनाई थी स्टोरी
दीपक का कहना है कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘जहर’ उन्ही का आईडिया थी हालांकि, इसे चुरा लिया गया था। दीपक ने रिवील किया कि वो महेश भट्ट के साथ काम करने की इच्छा रखते थे। ऐसे में वो उन्हें फिल्म सुनाने गए और इस दौरान वो ट्रेडमिल पर थे। 15-20 मिनट तक महेश भट्ट ने उन्हें सुना और कहा, ‘मुझे इसमें मजा नहीं आया। इसे भूल जाओ।’ तिजोरी का ये आइडिया डेंजेल वाशिंगटन-स्टारर आउट ऑफ टाइम का रीमेक था।’
मोहित सूरी ने चोरी किया आइडिया
दीपक ने बताया कि एक बार वो महेश भात के रूम के बाहर मोहित सूरी से मिले थे। जिसके चार दिन बाद अनुराग बसु ने तिजोरी को बताया कि महेश भट्ट को आउट ऑफ टाइम पसंद आ गई है और वो इससे मोहित सूरी को लॉन्च करना चाहते हैं। ये सुनकर दीपक तिजोरी को बहुत गुस्सा आ गया था क्योंकि वो भट्ट को अपना परिवार मानते थे और ये उनका दूसरा करियर था और यही उनकी जिंदगी थी। अब एक्टर का कहना है कि ये उनके दूसरे करियर का पहला धोखा था। उन्होंने कहा कि तब से लेकर आज तक मोहित ने कभी उनके सामने आकर ये एक्सेप्ट नहीं किया कि उन्होंने इस तरह से धोखा दिया है।
उदिता को सच बताने वाले थे दीपक
उन्होंने आगे कहा कि 2009 में फिल्म फॉक्स में वो उदिता गोस्वामी को डायरेक्ट कर रहे थे और उस दौरान एक्ट्रेस का अफेयर मोहित सूरी से चल रहा था। दीपक ने कहा, ‘जहर उनकी पहली फिल्म थी। ये मेरा आइडिया था। लेकिन अगर उन्होंने सिर्फ एक बार फोन किया होता, तो आप जानते हैं। अगर उन्होंने मुझे सिर्फ बताया होता कि उन्होंने क्या किया। इससे क्या फर्क पड़ता? मैं फॉक्स में उदिता के साथ काम करना चाहता था। उसे बताने के लिए। लेकिन आखिरकार उन्होंने शादी कर ली और वे खुश हैं। मैं उनके लिए खुश हूं। लेकिन मुझे बस यही महसूस होता है।’
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines