Satish Kaushik Daughter Vanshika: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, डायरेक्टर और कॉमेडियन सतीश कौशिक दुनिया को तो अलविदा कह गए, लेकिन जाते-जाते अपने पीछे पत्नी और मासूम बेटी को छोड़ गए। सतीश के जाने के बाद उनकी बेटी भी सदमे में हैं।
पिता के जाने के बाद 11 साल की वंशिका पूरी तरह टूट चुकी हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वंशिका ने पिता सतीश की मौत के एक हफ्ते के अंदर ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया है।
Satish Kaushiks daughter Vanshika deleted her Instagram account
वंशिका ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट
वंशिका अपने पिता सतीश कौशिक से बहुत प्यार करती थी। सतीश के जाने के बाद वंशिका ने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी फोटो शेयर की थी, जिसमें बाप-बेटी का प्यार साफ झलक रहा था। वंशिका का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट था और अब सतीश कौशिक की बेटी वंशिका ने अकाउंट डिलीट कर दिया है। पिता के जाने से वंशिका पूरी तरह टूट चुकी है और बेहद दुखी है।
और पढ़िए-ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने बनाई Honey Singh की जिंदगी पर डॉक्युमेंट्री, टीजर रिलीज
Satish Kaushik Daughter Vanshika
सतीश के जाने के बाद थम सी गई एक्टर के परिवार की जिंदगी
सतीश के भतीजे निशांत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सतीश के जाने के बाद उनके परिवार का क्या हाल है। निशांत ने बताया कि अंकल के जाने के बाद से दिवंगत एक्टर के परिवार की जिंदगी थम सी गई है।
सदमे में है सतीश कौशिक की बेटी वंशिका
सतीश की पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका इस बात को मानने की कोशिश कर रही हैं कि अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। निशांत ने यह भी बताया कि नन्ही वंशिका मेहमानों के सामने तो कुछ नहीं कहती, लेकिन जैसे ही अकेले होती है वैसे ही वह असहज महसूस करने लगती हैं।
सदमे में है सतीश कौशिक की पत्नी
इसके साथ ही निशांत ने सतीश कौशिक की पत्नी के बारे में बताया कि शशि आंटी भी इस घड़ी से समझौता करने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन नहीं हो पा रहा। उनकी हालत खराब है और अचानक से वह चुप हो जाती हैं और पुरानी यादों में खो जाती हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines