ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने बनाई Honey Singh की जिंदगी पर डॉक्युमेंट्री, टीजर रिलीज

Oscar winner Guneet Monga Documentary On Yo Yo Honey Singh

Oscar winner Guneet Monga Documentary On Yo Yo Honey Singh

Oscar winner Guneet Monga Documentary On Yo Yo Honey Singh: फिल्मकार गुनीत मोंगा (Guneet Monga) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। ऑस्कर जीत के बाद गुनीत मोंगा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

इस बीच अब गुनीत ने अपनी अगली डॉक्युमेंट्री का ऐलान कर दिया है। ऑस्कर जीत के बाद अब गुनीत जो डॉक्युमेंट्री बना रही है वो पंजाबी रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की बायोपिक है।

गुनीत मोंगा ने बनाई Honey Singh की जिंदगी पर डॉक्युमेंट्री

हाल ही में गुनीत मोंगा ने ऑस्कर अवॉर्ड को अपने नाम किया है। इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद अब गुनीत हनी सिंह पर डॉक्युमेंट्री बना रही है, जिसके सह निर्माता अचिन जैन हैं। बता दें कि इसकी घोषणा बुधवार को हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के 40वें जन्मदिन के मौके पर की गई।

डॉक्युमेंट्री का टीजर रिलीज

साथ ही इस खास मौके पर डॉक्युमेंट्री के टीजर को भी रिलीज किया गया। टीजर के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि- हनी सिंह कहते हैं- ये जो मेरी जिंदगी ऊपर वाले ने बनाई है और इसमें जो गहराई है, जिसने मुझे आज खुद की याद दिलाई है, कुछ यही बातें मैंने बतलाई हैं, गुल्लक तोड़ दी मैंने अपनी, आदत छोड़ दी मैंने अपनी, मत बोलना अब हनी बीमार है, मेरी डॉक्युमेंट्री तैयार है, होंगी कुछ ट्रिक्स, कमिंग सून ऑन नेटफ्लिक्स।

और पढ़िए – Alana Panday Ivor McCray Wedding: आज शादी के बंधन में बंध जाएंगी अलाना पांडे, जानें कौन हैं इनके ‘हमसफर’?

टीजर के वीडिया में हैं ये खास

इसके साथ ही वीडियो में हनी सिंह के क्लोज शॉट्स और उनके लाइव कंसर्ट और अवॉर्ड्स के दृश्य शामिल किए गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि डॉक्युमेंट्री में उनकी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं पर भी रोशनी डाली जाएगी।

‘यो यो हनी सिंह’ पर बन रही डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह लेकर आ रहे हैं

इसके साथ ही ‘यो यो हनी सिंह’ पर बन रही डॉक्यूमेंट्री को मोजेज सिंह लेकर आ रहे हैं। डायरेक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर कहा है कि- तैयार हो जाइए हमारे पसंदीदा देसी कलाकार आपको हिप्नोटाइज करने आ रहे हैं, यो यो हनी सिंह की डॉक्यूमेंट्री जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ