De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की लेटेस्ट फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं. अभी भी मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. हालांकि वीकेंड के बाद से फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन अब पांचवें दिन फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के गानों और फिल्म की कास्ट की खूब तारीफ हो रही है. अजय देवगन और आर माधवन की जुगलबंदी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
‘दे दे प्यार दे 2’ ने कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में 5वें दिन उछाल देखने को मिला है. फिल्म ने 5वें दिन 5 करोड़ की कमाई की है. इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 16.53% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 7.96%, दोपहर के शो 12.80%, शाम के शो 16.45% और रात के शो 28.91% रहे. फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी ऑडियंस को काफी एंटरटेनिंग लग रही है.
यह भी पढ़ें: De De Pyar De 2 BO Collection: 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई अजय देवगन की फिल्म, चौथे दिन हुई धड़ाम
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कितना?
‘दे दे प्यार दे 2’ ने ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म ने वीकेंड पर 26 करोड़ की कमाई की है. ओपनिंग डे और वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. मूवी ने भारत में अब तक 44 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 67.75 करोड़ की कमाई कर ली है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar Trailer: आदित्य धर का असली ‘धुरंधर’ कौन? रणवीर सिंह के कैरेक्टर पर अब भी सस्पेंस बरकरार, देखिए ट्रेलर
फिल्म की कास्ट
‘दे दे प्यार दे 2’ की कास्ट की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ-साथ आर माधवन, गौतमी कपूर, इशिता दत्ता, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. अजय देवगन की ये फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है. ‘दे दे प्यार दे 2’ में आगे की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मीजान जाफरी और जावेद जाफरी की जोड़ी भी पहली बार फिल्म में दिखाई दी है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
4 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
10 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
11 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines