---विज्ञापन---

DC X Review: कैसी है वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की DC? ऑडियंस का रिएक्शन आया सामने

DC Movie X Review: साउथ के फेमस सितारे लोकेश कनगराज और बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी की 'डीसी' फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म के पब्लिक रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस को ये फिल्म कैसी लगी.

---विज्ञापन---

DC Movie X Review: वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर साउथ एक्शन फिल्म ‘डीसी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में दोनों ही सितारे फुल एक्शन सीन्स करते नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म देखकर फैंस के रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं. सोशल मीडिया पर पब्लिक अपने रिव्यू शेयर कर रही है. फिल्म को फिलहाल मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं. फिल्म के रिलीज होते ही वामिका गब्बी चर्चाओं में आ गई हैं. चलिए जानते हैं लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की इस फिल्म को देखकर ऑडियंस क्या बोली.

क्या बोली पब्लिक?

लोकेश कनगराज संग वामिका गब्बी की जोड़ी को फैंस ने पहली बार स्क्रीन पर साथ देखा है. जब से मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘कहानी में थोड़ी खामियां लगीं लेकिन इसके बावजूद फिल्म में ठीक-ठाक एक्शन सीन्स देखने को मिले. पहले भाग में साधारण कहानी लगी. दूसरे पार्ट में भी पहले पार्ट जैसे ही सीन्स दिखाई दिए. हालांकि फिल्म के 4-5 हिस्से काफी अच्छे हैं. फिल्म को 2.75 रेटिंग मिलती है.’

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘फिल्म में अनिरुद्ध के गानों ने दिल जीत लिया. लोकेश कनगराज, वामिका गब्बी और संजना ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. दूसरे हाफ में फिल्म थोड़ी लंबी लगी लेकिन फिल्म के विजुअल्स बेहतरीन हैं. कुल मिलाकर फिल्म एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है. इसे थिएटर में देख सकते हैं.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अरुणमथेश्वरन की दूसरी फिल्मों की तरह ही इस फिल्म की पटकथा भी तेज गति वाली लगी. एक्शन और लव के मिक्सचर ने फिल्म में जान डाल दी.’

यह भी पढ़ें: कौन हैं पूरन गब्बी? जो बने ‘आवारापन 2’ के खूंखार विलेन; ट्रेलर में भी दिखा जबरदस्त अंदाज!

---विज्ञापन---

चौथे यूजर ने लिखा, ‘लोकेश कनगराज ने कमाल की एक्टिंग की है. वहीं वामिका गब्बी ने भी अपनी एक्टिंग से साबित कर दिखाया है कि वो किसी से कम नहीं हैं. अनिरुद्ध के गाने ने इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत हैं. फिल्म की कहानी में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिले, लेकिन फिल्म देखने लायक है.’

5वें यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म एक सिनेमाई विजय है. शुरुआत से ही ये फिल्म दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखती है. हर फ्रेम में असरदार सीन्स देखने को मिले. वहीं इसकी पटकथा लगातार रोमांच भी बढ़ाती है. वामिका गब्बी ने अपने किरदार से ऑडियंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ी है. वहीं लोकेश कनगराज ने भी कमाल का काम किया है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना एक बेहतरीन अनुभव है. इसे 3.25 रेटिंग मिलती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: आखिर किस मामले में Alia Bhatt ने दीपिका-रश्मिका को पछाड़ा, टॉप 10 में किस नंबर पर हसीना?

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें इस में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की जोड़ी को फैंस ने ट्रेलर में ही पसंद कर लिया था. वहीं जब फिल्म की रिलीज डेट रिवील हुई थी तो हर कोई इस फिल्म की रिलीज डेट का ही इंतजार कर रहा था. वहीं इस फिल्म में वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज के साथ-साथ संजना कृष्णमूर्ति भी मुख्य भूमिका में दिखाई दीं.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 07, 2026 01:29 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola